राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज धमतरी के दौरे पर रहे जहां उन्होंने युवा नशा मुक्ति कार्यक्रम में शिरकत की इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े, लेकिन चर्चा में रहा मंत्री ओपी चौधरी का वो बयान जिसमें उन्होंने शराबबंदी को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. दरअसल, धमतरी के मराठा मंगल भवन में एक दिवसीय युवा नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और जागरूक करना था. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और देश के युवाओं को नशा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया. कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान जब मंत्री से प्रदेश में शराबबंदी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने गंगा जल हाथ में लेकर शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन 5 साल में वो वादा पूरा नहीं कर पाई. वित्त मंत्री ने मोदी विजन की बात करते हुए कहा कि आने वाले 100 रविवार हर जगह नशामुक्ति अभियान चलेगा और देश के गृहमंत्री अमित शाह एक ऑपरेशन मादक पदार्थों को बंद करने के लिए भी चलाने वाले हैं. फिलहाल, ओपी चौधरी के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज होने की संभावना है.
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी

