राष्ट्रवाणी: डॉ. अमित कुमार मलिक ने बताया कि शुगरी ड्रिंक्स दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ाती हैं, जबकि जीरो-शुगर ड्रिंक्स को भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं माना जा सकता। रोज गटक रहे हैं कोल्ड ड्रिंक और जूस? (Image Source: एआई-Generated) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।
सॉफ्ट ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स और पैकेट वाले जूस आजकल हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गए हैं। हालांकि, क्या यह मीठा शौक आपके दिल पर भी भारी पड़ता है? मेदांता अस्पताल, नोएडा के कार्डियक केयर, इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के डायरेक्टर, डॉ. अमित कुमार मलिक ने हार्ट हेल्थ पर इन ड्रिंक्स के असर को लेकर कुछ बेहद जरूरी बातें बताई हैं।
आइए जानते हैं। डॉ. मलिक के अनुसार, जो लोग लगातार शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, उनमें दिल की बीमारियों का जोखिम काफी ज्यादा होता है। बाजार में मिलने वाली सॉफ्ट ड्रिंक्स और डिब्बाबंद जूस में चीनी और कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
जब हम इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं, तो शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है। इसके साथ ही डायबिटीज और हाई ट्राइग्लिसराइड्स जैसी गंभीर समस्याएं जन्म लेती हैं, जो दिल की बीमारियों का मुख्य कारण बनती हैं। अक्सर लोग चीनी से बचने के लिए ‘जीरो-शुगर’ ड्रिंक्स का चुनाव करते हैं।
इस पर डॉ. मलिक स्पष्ट करते हैं कि कैलोरी और चीनी कम होने के कारण ये शुगरी ड्रिंक्स से थोड़ी बेहतर जरूर हैं, लेकिन इन्हें ‘हेल्दी’ बिल्कुल नहीं माना जा सकता। आप अपनी पसंद के लिए कभी-कभार इन्हें पी सकते हैं, लेकिन इन्हें रोजमर्रा की आदत बनाना सही नहीं है। दिल को सेहतमंद रखने के लिए डॉ. मलिक ने एक बहुत ही साधारण-सा नियम बताया है:

