राष्ट्रवाणी: वीवो एक्स फोल्ड 6, कंपनी का नया फोल्डेबल 5G फोन, 13 अक्टूबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह …और पढ़ें Vivo के नए फोल्डेबल 5G फोन की सेल शुरू: 8.02 इंच 2K+ डिस्प्ले, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
वीवो ने हाल ही में अपने तीन नए फोन लॉन्च किए हैं जिसमें Vivo X Fold 6 भी शामिल है। इस नए वाले फोल्डेबल 5G फोन की सेल आज यानी 13 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। कंपनी का ये फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आता है।
इसे आप Nebula Teal और Prism Black कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसकी सेल दोपहर 12 बजे से Vivo India की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अमेजन पर शुरू हो गई है। Vivo X Fold 6 की कीमत 2,19,999 रुपये रखी गई है।
पहली सेल के मौके पर कंपनी यूजर्स को कई ऑफर्स दे रही है। डिवाइस खरीदने पर ग्राहकों को तीन महीने का गूगल एआई प्रो सब्सक्रिप्शन बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के मिल रहा है। V-Shield डैमेज प्रोटेक्शन प्लान पर 40% तक की छूट और चुनिंदा JioHotstar सालाना प्लान पर 50% डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है।
फोन को आप 30 महीने तक की जीरो डाउन पेमेंट या नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके तहत 7,333 रुपये प्रति महीने की किस्त का ऑप्शन भी दिया गया है। जबकि चुनिंदा बैंक ऑफर्स के तहत 26,400 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और Vivo V-Upgrade प्रोग्राम के तहत 12% तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच की 2K+ LTPO AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें HDR10+, Dolby Vision और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। डिवाइस की आउटर स्क्रीन 6.51 इंच की Full HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
फोन में Dolby Vision और 5,000 निट्स तक की ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर भी मिल रहा है। साथ ही इसमें 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिल रही है।
डिवाइस में OriginOS 7 है, जो Android 17 पर बेस्ड है। कैमरा की बात करें तो फोन में 200MP का ZEISS प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है।
डिवाइस की दोनों स्क्रीन पर 20MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा Vivo X Fold 6 में 6,900mAh की बैटरी, 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

