राष्ट्रवाणी: वीवो V80 की बिक्री भारत में 13 अक्टूबर से शुरू हो गई है। यह प्रीमियम मिड-रेंज फोन ZEISS कैमरा, 144Hz …और पढ़ें 7,200 mAh बैटरी वाले Vivo के नए 5G फोन की सेल शुरू, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
वीवो ने पिछले हफ्ते भारत में अपने तीन नए फोन लॉन्च किए थे, जिसमें से अब Vivo V80 की सेल आज यानी 13 अक्टूबर से शुरू हो गई है। कंपनी ने इस डिवाइस को प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया है। साथ ही इस बार कंपनी ने कोई ‘Elite’ या ‘प्रो’ वेरिएंट भी पेश नहीं किया है।
हालांकि, मेमोरी की कमी के चलते Vivo V80 को ‘वैल्यू फ्लैगशिप’ कैटेगरी में रखा गया है। इस बार पिछले साल के V70 के मुकाबले नए मॉडल में कुछ छोटे-मोटे अपग्रेड ही किए गए हैं। नए वाले V80 की मुख्य खूबियों में ZEISS के साथ मिलकर बनाया गया इसमें मिलने वाला ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप है।
साथ ही इस बार डिवाइस में शानदार 144Hz AMOLED डिस्प्ले और बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी भी मिल रही है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं… कीमत की बात करें तो भारत में Vivo V80 के 8GB/128GB मॉडल की शुरुआती कीमत ₹62,999 है। फोन के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत ₹69,999 और 8GB/512GB वेरिएंट की कीमत ₹79,999 है।
डिवाइस को आप तीन कलर स्टेलर ब्लैक, होराइजन ब्लू और सनराइज एंथम कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। अभी यह फ़ोन भारत में फ्लिपकार्ट और Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस फोन पर खास डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है।
फ्लिपकार्ट Axis Bank कार्ड पर ₹9,135 तक की छूट मिल रही है, जबकि HDFC Bank और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹6,300 तक की बचत हो सकती है। साथ ही गूगल Pay UPI के जरिए भी ₹6,300 तक का डिस्काउंट फ्लिपकार्ट पर दिखाया गया है। इसके अलावा, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर ₹53,450 तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
इसमें ₹8,300 तक का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.59-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, P3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट और पिक्सल डेंसिटी 459ppi तक मिल रही है।
फोन की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जा सकती है और हाई-ब्राइटनेस मोड में ब्राइटनेस 1,800 निट्स है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिपसेट मिल रहा है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। डिवाइस में 8GB LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है।
फोटोग्राफी लवर्स के लिए डिवाइस में ZEISS के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा है। फोन में ऑटोफोकस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और f/1.88 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। फोन में ऑटोफोकस, OIS और f/2.65 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है।
डिवाइस में f/2.2 अपर्चर व 115-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी मिल रहा है। सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें ऑटोफोकस, f/2.0 अपर्चर और 92-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50-मेगापिक्सल का ZEISS ग्रुप सेल्फी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,200mAh बैटरी मिल रही है।
जबकि धूल व पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल रही है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC और USB 2.0 सपोर्ट मिल रहा है।

