राष्ट्रवाणी: साल 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म करण-अर्जुन का एक गाना आज भी दर्शकों को बहुत पसंद है। लता मंगेशकर ने इसे पंजाबी में गाया था। ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया था गीत लता मंगेशकर ने इसे पंजाबी भाषा में गाया था एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
साल 1995 में राकेश रोशन (Rakesh Roshan) की एक फिल्म आई थी नाम था ‘करण अर्जुन’ (Karan Arjun)। इसे भारतीय सिनेमा में ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर और ऐतिहासिक फिल्मों में से एक माना जाता है। यह बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों में से है जिसका संगीत, डायलॉग्स और किरदारों को लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं।
वे हर समय उनकी जुबान पर होते हैं। आज आपको हम इसी फिल्म के एक बेहद जोरदार गाने के बारे में बताएंगे। हम बात कर रहे हैं ‘एक मुंडा मेरी उम्र दा’ (Ek Munda Meri Umra Da) गाने की जोकि एक बेहद चुलबुला और मस्ती-भरा रोमांटिक गाना है।
इसे स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया था। इसे सलमान खान (Salman Khan) और ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) पर फिल्माया गया है। राजेश रोशन रोशन के संगीत और लता दीदी की खनकती आवाज ने इस गाने को 90 के दशक का एक आइकॉनिक और एनर्जेटिक डांस-रोमांटिक ट्रैक बना दिया था।
इसकी सबसे खास बात ये है कि लता जी का ये गाना उनके आम गानों से बिल्कुल अलग था क्योंकि इसके बोल पंजाबी में थे। इस फिल्म में सलमान खान, शाह रुख खान (Shah Rukh Khan), राखी गुलजार (Rakhi Gulzar), काजोल (Kajol), ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी जैसे किरदार नजर आए। यह पहली बार था जब बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स, सलमान खान और शाह रुख खान, एक साथ किसी फिल्म में लीड रोल निभा रहे थे।
फैंस की एक्साइटमेंट वैसे ही सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये पुनर्जन्म और प्रतिशोध पर आधारित एक बेहतरीन फैंटेसी एक्शन ड्रामा है। करीब 6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 43 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
यह उसी साल रिलीज हुई दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म थी। फिल्म के अन्य गाने जैसे ‘ये बंधन तो प्यार का बंधन है’, ‘जाती हूं मैं’, ‘भांगड़ा पाले’ भी जबरदस्त हिट रहे थे। मूवी की लोकप्रियता ऐसी थी कि 41वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में इसे 10 श्रेणियों में नामांकित किया गया था।

