राष्ट्रवाणी: अगर खाने के साथ कुछ चटपटा और तीखा खाने का मन है, तो राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे एक अच्छा विकल्प हैं. राजस्थान में हरी मिर्च से बनने वाली यह पारंपरिक डिश दाल-बाटी, दाल-चावल और पराठों के साथ खूब पसंद की जाती है. इसमें हरी मिर्च के साथ सौंफ, धनिया, हल्दी और अमचूर जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप घर पर ही इसका स्वाद ले सकते हैं. मिर्च के टपोरे बनाने के लिए मोटी और कम तीखी हरी मिर्च चुने सबसे पहले करीब 200 ग्राम हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. अब मिर्च के डंठल हटाकर उन्हें लंबाई में काट लें. अगर आप कम तीखा खाना पसंद करते हैं, तो मिर्च के बीज कुछ हद तक निकाल सकते हैं. अब एक कटोरी में एक छोटा चम्मच सौंफ, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी, थोड़ा अमचूर और स्वादानुसार नमक मिला लें. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा हींग और जीरा भी डालें. सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाकर तैयार रखें. अब एक कड़ाही में दो बड़े चम्मच सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर इसमें थोड़ा जीरा और हींग डालें. इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च डालकर कुछ मिनट तक हल्का भूनें.अब तैयार मसालों का मिश्रण डालें और धीमी आंच पर अच्छी तरह मिलाएं. जरूरत लगे तो एक से दो चम्मच पानी डाले ताकि मसाले मिर्च पर अच्छी तरह चिपक जाएं. कड़ाही को ढककर कुछ मिनट पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें. राजस्थानी मिर्च के टपोरे तैयार होने के बाद इन्हें थोड़ी देर ठंडा होने दें. फिर दाल-बाटी, दाल-चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसें. सरसों के तेल और मसालों का स्वाद इस डिश को खास बनाता है.अगर आप ज्यादा खट्टा स्वाद पसंद करते हैं, तो अमचूर की मात्रा थोड़ी बढ़ाते हैं. वहीं, तीखापन कम रखने के लिए कम तीखी हरी मिर्च चुनें. इन्हें साफ और सूखे बर्तन में रखकर फ्रिज में रखें और जल्द इस्तेमाल करें. इस तरह कम सामग्री से घर पर राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे तैयार करें. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- बीसीसीएल ने झरिया मास्टर प्लान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी ने मनाया स्थापना दिवस 2026 – भारतीय पीएसयू
- लगातार 3रे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने उत्पादन लक्ष्य की समीक्षा की, भारतीय पीएसयू को नए खनन पैच शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया
- कोयला पेंशनभोगियों ने कोल इंडिया विनिवेश आय से समर्पित कल्याण कोष की मांग की; पीएम मोदी को लिखें- भारतीय पीएसयू
- मोरी-5 विस्फोट पर ओएनजीसी को ₹36.17 करोड़ के पर्यावरण मुआवजे के नोटिस का सामना करना पड़ा – भारतीय पीएसयू
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
