राष्ट्रवाणी: बर्गर का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक के मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन बाजार में मिलने वाले बर्गर में अक्सर ज्यादा सॉस, चीज और कैलोरी वाली चीजें इस्तेमाल की जाती हैं. ऐसे में अगर आप घर पर कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो मोरिंगा बर्गर एक अच्छा विकल्प है. इसकी पत्तियों में विटामिन और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं. आइए जानते हैं, घर पर मोरिंगा बर्गर बनाने का आसान तरीका. मोरिंगा बर्गर बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होगी. इसे घर में मौजूद सामान्य सामग्री से तैयार किया जा सकता है. इसके लिए एक कप सहजन की साफ पत्तियां, दो उबले आलू, आधा कप उबले मटर, एक छोटा प्याज, थोड़ा अदरक, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला . टिक्की को बांधने के लिए थोड़ा बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स इस्तेमाल लें. इसके अलावा बर्गर बनाने के लिए बन्स, टमाटर, खीरा, प्याज, सलाद के पत्ते और अपनी पसंद की चटनी या सॉस रख लें. चाहें तो बर्गर में थोड़ा दही या पुदीने की चटनी भी डाल सकते हैं. सामग्री की मात्रा अपने स्वाद और जरूरत के हिसाब से लें. सबसे पहले सहजन की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें. फिर उन्हें थोड़ी देर पानी में उबालकर या हल्का पकाकर पानी निकाल दें और बारीक काट लें. अब एक बर्तन में उबले आलू मैश करें. इसमें सहजन की पत्तियां, उबले मटर, बारीक कटा प्याज, अदरक, हरी मिर्च और सभी मसाले मिला दें. मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं. अगर यह ज्यादा गीला लगे, तो थोड़ा बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं. अब इसकी गोल टिक्कियां बना लें. तवे पर थोड़ा तेल गर्म करें और टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. टिक्कियों को अंदर तक अच्छी तरह पकाएं. आप चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं. इस तरह कम तेल में भी स्वादिष्ट टिक्की तैयार हो जाएगी. अब बर्गर बन तैयार करें और उसे बीच से काटकर हल्का सेंक लें. निचले हिस्से पर अपनी पसंद की चटनी या थोड़ी सॉस लगाएं. इसके ऊपर सलाद का पत्ता, मोरिंगा टिक्की, टमाटर, खीरे और प्याज के स्लाइस रखें. चाहें तो थोड़ा दही वाला डिप या पुदीने की चटनी डालकर बर्गर का स्वाद बढ़ा सकते हैं. इसके बाद बर्गर के ऊपरी हिस्से को रख दें. आपका मोरिंगा बर्गर तैयार है. इसे गर्मागर्म परोसें. सहजन की पत्तियां बर्गर में पोषक तत्व जोड़ती हैं, जबकि आलू और मटर टिक्की को स्वाद और बनावट देते हैं. ध्यान रखें कि बर्गर कितना हेल्दी होगा, यह उसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री और मात्रा पर भी निर्भर करता है. कम सॉस, सीमित तेल और ज्यादा ताजी सब्जियों का इस्तेमाल करके इसे बेहतर विकल्प बनाया जा सकता है. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- बीसीसीएल ने झरिया मास्टर प्लान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी ने मनाया स्थापना दिवस 2026 – भारतीय पीएसयू
- लगातार 3रे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने उत्पादन लक्ष्य की समीक्षा की, भारतीय पीएसयू को नए खनन पैच शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया
- कोयला पेंशनभोगियों ने कोल इंडिया विनिवेश आय से समर्पित कल्याण कोष की मांग की; पीएम मोदी को लिखें- भारतीय पीएसयू
- मोरी-5 विस्फोट पर ओएनजीसी को ₹36.17 करोड़ के पर्यावरण मुआवजे के नोटिस का सामना करना पड़ा – भारतीय पीएसयू
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू

