राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में शनिवार शाम एक युवक द्वारा पिस्टल से हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी की लिखित शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।
इस घटना से दहशत का माहौल बना, जिसकी जांच शुरू हुई।

