राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): नवा रायपुर में एक से तीन नवंबर तक आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में भारतीय वायुसेना की सारंग और सूर्यकिरण टीमें भव्य एयर शो प्रस्तुत करेंगी। इसके साथ ही बॉलीवुड गायक अभिजीत भट्टाचार्य और पलक मुच्छाल सांस्कृतिक संध्या में समां बांधेंगे।
समापन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह विभिन्न क्षेत्रों की चालीस उत्कृष्ट विभूतियों को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण पुरस्कार देंगे।

