राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुर: Smriti Ir Chhattisgarh Visit भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिन के लिए छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंच चुकी है। सुबह 9 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट पहुंची। जिसके बाद भाजपा पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, स्मृति ईरानी बिना कारकेड यानी सुरक्षा वाहनों के काफिले के कार्यालय के लिए रवाना हुईं। इतना ही नहीं, उन्होंने महिला PSO (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) लेने से भी इनकार कर दिया। Smriti Ir Chhattisgarh Visit आपको बता दें कि आज बीजेपी में बैठक का दौर चलने वाला है।
लेकिन इससे पहले दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के साथ होगी। इसके बाद प्रदेश संगठन के नेताओं से लेकर जिला अध्यक्षों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों और कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ अलग-अलग बैठकें होंगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना जाएगा।
इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक होगी। दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा और रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक होगी।
शाम 3:30 बजे से 5 बजे तक पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ अहम बैठक होगी। वहीं, शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक बीजेपी के पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संवाद किया जाएगा। दिन की आखिरी और महत्वपूर्ण बैठक शाम 7 बजे से रात 8:30 बजे तक होगी।
इसमें बीजेपी के कोर ग्रुप के सदस्य शामिल होंगे। रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी, छग भाजपा प्रभारी बनने के बाद पहला दौरा #SmritiIr #Raipur #Chhattisgarh #भाजपा #BJPChhattisgarh @smritiir @BJP4CGState — IBC24 News (@IBC24News) October 25, 2026 उत्तर: स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंची हैं।
इस दौरान वे भाजपा के प्रदेश संगठन के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगी। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है।
विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
Web Title: Smriti Ir Begins Two-Day Chhattisgarh Visit, भाजपा to Hold Key Orgzational Meetings in Raipur शरद पूर्णिमा पर सोना 3,500 रुपये सस्ता! 1.06 करीब इस कैरेट का गोल्ड, नया रेट देख लोग चांदी खरीदना भूल जाएंगे! हैवानियत की हदें पार, छत्तीसगढ़ में 55 वर्षीय बुजुर्ग ने 8 साल की मासूम से किया रेप, ऐसे धराया Today Live Breaking News: पीएम मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, सुबह 11 बजे होगा लाइव प्रसारण पेट्रोल 85 तो डीजल 44 पैसे सस्ता, धनतेरस से पहले मिली बड़ी खुशखबरी से लोग गदगद, बोले- मोदी है तो सब मुमकिन है स्कूल में इस हाल में मिली 12वीं की छात्रा, देखकर फटी रह गई लोगों की आंखें, पूरे परिसर में मचा हड़कंप भारत की कृषि गाथा का नया रूप, परिवर्तन का एक दशक, शिवराज सिंह चौहान ने गिनाई प्रधानमंत्री Modi की उपलब्धियां, जानिए Bank Holiday 26 October 2026: आज से लगातार इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें वजह यूपी PET परीक्षा देने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, भूलकर भी न ले जाएं ये सामान, जानें गाइडलाइन

