राष्ट्रवाणी: हॉनर ने चीन में बच्चों और स्टूडेंट्स के लिए Honor Pad X10 Mini टैबलेट लॉन्च किया है। इसमें 9.7 इंच …और पढ़ें 8000 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च, 9.7 इंच की 90Hz डिस्प्ले और कीमत करीब 9,800 रुपये जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
हॉनर ने चीन में अपना नया कॉम्पैक्ट टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Honor Pad X10 Mini के नाम से पेश किया है। इस टैबलेट को खास तौर पर बच्चों, स्टूडेंट्स और फैमिली यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। टैबलेट में 9.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है।
इसके अलावा इस ऑल न्यू टैबलेट में मेटल बॉडी और स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर भी मिल रहा है। इसकी शुरुआती कीमत 1,099 चीनी युआन यानी करीब 9,800 रुपये है। चलिए टैबलेट के बाकि स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं… स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Honor Pad X10 Mini में 9.7 इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है।
साथ ही इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। स्क्रीन 100% sRGB कलर कवरेज सपोर्ट ऑफर कर रही है। डिस्प्ले में मजबूत ग्लास प्रोटेक्शन मिल रही है।
टैबलेट में ऑल-मेटल यूनिबॉडी डिजाइन मिलता है। टैबलेट में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही टैबलेट में 4GB और 6GB RAM के ऑप्शन मिल रहे हैं।
इंटरनल स्टोरेज 128GB है, जिसको माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ 5MP कैमरे हैं। साथ ही बेहतर ऑडियो के लिए डुअल स्पीकर हैं।
इसके अलावा इस नए Honor Pad X10 Mini में 8,000mAh की बैटरी, 15W चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि ये एक बार चार्ज करने पर 16 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 122 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है। टैबलेट का स्टैंडबाय टाइम 82 दिनों का है।

