राष्ट्रवाणी: न कोई ट्रैफिक, न शोर, बस बालकनी के बाहर दूर-दूर तक नीला समंदर! पढ़िए, कैसा रहा Cordelia Sky Cruise पर मेरा अनुभव… Cordelia Sky पर समंदर के बीच बिताए मेरे यादगार पल (Image Source: jagran.com) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।
सोचिए, आप सुबह उठें और आपकी बालकनी के बाहर दूर-दूर तक सिर्फ नीला समंदर हो… न कोई ट्रैफिक, न कोई शोर, बस लहरों का सुकून। कुछ ऐसा ही नजारा था जब मैंने भारत के सबसे नए और आलीशान क्रूज ‘Cordelia Sky’ पर कदम रखा। 21-23 अक्टूबर को समंदर के बीचों-बीच तैरते इस 848 फीट लंबे, 12 डेक ऊंचे और 2400 से ज्यादा मेहमानों की क्षमता वाले ‘5-स्टार क्रूज’ का एक्सक्लूसिव प्रीमियर अटेंड करना मेरे लिए किसी सिनेमैटिक एक्सपीरियंस से कम नहीं था।
मुंबई पोर्ट से अरब सागर की सैर कराने वाली इस एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी ट्रिप पर कुछ ऐसा रहा मेरा फर्स्ट-हैंड एक्सपीरियंस। मेरे ठहरने का इंतजाम Mini Suite Executive में किया गया था, और यकीन मानिए, कमरे से समंदर का जो नजारा दिखता है उसे शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है। अक्सर क्रूज के कमरों में स्पेस की बहुत कमी होती है, लेकिन यहां ऐसा नहीं था।
सुबह उठकर बालकनी में बैठकर लहरों की आवाज सुनना, मेरे लिए इस ट्रिप के सबसे सुकून भरे पलों में से एक था। A post shared by Nikhil Pawar (@i_nikhilpawar) क्रूज पर दिन की शुरुआत बेहद एनर्जेटिक रही। सुबह 6:30 बजे ‘योगा बाय द सी’ और जिम में ‘पावर इट अप स्पिन सेशन’ से लेकर ‘जुम्बा बाय द सी’ तक, फिटनेस लवर्स के लिए यहां बहुत कुछ था।
दिन के समय हमने ‘डिस्कवर योर स्काई’ शिप टूर किया और ‘कॉर्डेलियाज ट्रेजर हंट’ के साथ ‘एट्रियम फ्लैशमॉब’ जैसी मजेदार एक्टिविटीज का हिस्सा भी बना। खास बात है कि बड़ों से लेकर बच्चों और टीन्स के लिए गेम्स के भी कई ऑप्शन मौजूद हैं। खाने के मामले में Cordelia Sky ने सच में बहुत इम्प्रेस किया।
पूरे क्रूज पर 10 अलग-अलग डाइनिंग वेन्यू मौजूद हैं। मेन्यू को बहुत ही सोच-समझकर तैयार किया गया है। इसमें वेज, नॉन-वेज और जैन फूड के साथ-साथ ग्लूटेन-फ्री ऑप्शंस भी मौजूद थे, जो दिखाता है कि उन्होंने हर मेहमान की हेल्थ और चॉइस का बारीकी से ख्याल रखा है।
मीठे के शौकीनों के लिए तो यहां का मेन्यू किसी जन्नत से कम नहीं है। वेस्टर्न डेजर्ट्स के साथ भारतीय मिठाइयों का जो बेहतरीन फ्यूजन यहां देखने को मिला, उसने स्वाद को दोगुना कर दिया। इसके अलावा, जब हम टॉप डेक पर रिलैक्स कर रहे थे, तो वहां फूड और ड्रिंक्स का फ्लो लगातार जारी था।
खुले आसमान के नीचे शैम्पेन, वाइन और सॉफ्ट ड्रिंक्स एन्जॉय करने का एक्सपीरियंस एकदम टॉप-नॉच था। जैसे-जैसे शाम ढलती है, क्रूज की रौनक और बढ़ जाती है। पहले दिन मैंने ‘सेल अवे कार्निवल सेलिब्रेशन’ एन्जॉय किया और उसके बाद एक मजेदार ‘बार क्रॉल’ में हिस्सा लिया, जिसमें Connexions से लेकर Dome Bar तक कई बार एक्सप्लोर किए।
एंटरटेनमेंट का तो यहां लाजवाब खजाना है। Marquee Theatre में ‘फुल ऑन बॉलीवुड‘ और ‘तू आशिकी है’ जैसे म्यूजिकल शोज ने माहौल बना दिया। रात के समय पूल डेक पर ‘प्री-दिवाली पार्टी’ और ‘अंडर द स्टारी स्काई – लाइव म्यूजिक’ का नजारा बेहद खूबसूरत था।
इसके अलावा, Burlesque! After Midnight और ‘2 AM क्लब’ ने लेट नाइट पार्टी करने वालों के लिए भरपूर इंतजाम किया हुआ था। अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं, तो यहां कसीनो और गेमिंग आर्केड भी है, जो पूरी रात खुले रहते हैं।
कॉर्डेलिया के इस नए क्रूज का लेआउट कमाल का है। क्रूज का फ्रंट एरिया पूल और पार्टी वाइब से भरा रहता है। वहीं, अगर आप सुकून के पल बिताना पसंद करते हैं, तो क्रूज का बैक एरिया काफी शांत है, जहां आप आराम से बैठकर समंदर की शांति को महसूस कर सकते हैं।
Cordelia Sky पर मेरा एक्सपीरिएंस हर लिहाज से परफेक्ट रहा। शानदार शोज, बेहतरीन फूड, कसीनो की चमक-दमक और कमाल की हॉस्पिटैलिटी इसे एक अल्टीमेट हॉलिडे डेस्टिनेशन बनाते हैं। चाहे आप रिलैक्स करना चाहें या सुबह तक पार्टी, यह क्रूज कई उम्मीदों पर खरा उतरता है।

