राष्ट्रवाणी: ‘रामायण’ के ‘मंगल राग’ गीत को मिल रही आलोचनाओं पर एआर रहमान ने जवाब दिया है। ‘रामायण’ के ‘मंगल राग’ गीत पर हो रही ट्रोलिंग गाने को मिल रही आलोचना का ए आर रहमान ने दिया जवाब 5 नवंबर को रिलीज होगी महाकाव्य फिल्म एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ के नए गाने ‘मंगल रंग’ को लेकर हो रही नई आलोचनाओं के बीच, गायक-संगीतकार ए.आर. रहमान ने फिल्म के संगीत पर हुई शुरुआती ट्रोलिंग पर बात की।
उन्होंने हंस जिमर के लिए अपने नो कोलैबोरेशन वाले नियम को तोड़ने और लोगों की प्रतिक्रियाओं को संभालने के बारे में भी अपने विचार साझा किए। निर्देशक नितेश तिवारी की आने वाली एपिक फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ (Ramayana: Rise Of A Legend) के नए गाने ‘मंगल रंग’ को ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
इससे फिल्म के संगीत को लेकर चल रही बहस और तेज हो गई है। ऑस्कर विजेता गायक और संगीतकार ए.आर. रहमान ने शुरुआती ट्रोलिंग और रिलीज हुए गानों पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाओं से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनका पूरा ध्यान अपने काम को पूरी ईमानदारी से करने पर होता है।
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ के साथ एक इंटरव्यू में ए आर रहमान (AR Rahman) ने बताया कि फिल्म के निर्माण की प्रक्रिया इतनी व्यस्त होती है कि ऑनलाइन हो रही चर्चाओं पर ध्यान देने का समय ही नहीं मिलता। उन्होंने कहा, ‘हम इतना काम करते हैं, चीजों को फिल्टर करते हैं, नए विचार सोचते हैं और बार-बार सुधार करते हैं कि फीडबैक देखने के लिए एनर्जी ही नहीं बचती।
उन्होंने आगे कहा, ‘हम बस अपना काम सामने रख देते हैं, क्योंकि उसे पहले ही कई बार परखा जा चुका होता है। मेरा बेटा मुझसे कहता है, ‘कल उन्होंने ऐसा कहा था, और आज वे माफी मांग रहे हैं…’ मैं कहता हूं, कोई बात नहीं। मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया है और उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे’।
‘रावण तांडव’ गाने को लेकर हुई तीखी चर्चाओं पर बात करते हुए रहमान ने कहा कि अपने करियर के तीन दशक बाद ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ पर काम करना एक बड़ी जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा, ‘शुरुआती 10 सालों के बाद, लोग कहते थे, ‘अरे, आपको वैसा ही काम करना चाहिए जैसा आपने उन पहले 10 सालों में किया था।’ लेकिन मैं ‘रॉकस्टार’ या ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ जैसी पुरानी सफलताओं के सहारे नहीं बैठा रह सकता।
आप एक जगह रुक नहीं सकते। आपको बहती हुई नदी की तरह आगे बढ़ते रहना चाहिए। अब ‘रामायण’ (Ramayana) आई है और इसके गाने पांच अलग-अलग भाषाओं में हैं।
यह एक ऐसी महाकाव्य कहानी है जिसे लगभग हर भारतीय जानता है। इन गानों पर काम करना और भारत तथा पूरी दुनिया के साथ इस उत्सव का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है’। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ दो भागों में बनी एक भव्य फिल्म है।
इसमें रणबीर कपूर राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के किरदार में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।

