राष्ट्रवाणी: एप्पल ने भारत में नया आईपैड Mini (2026) लॉन्च किया है, जिसमें 8.5 इंच का OLED डिस्प्ले और A20 प्रो …और पढ़ें एप्पल का नया आईपैड Mini (2026) लॉन्च, 8.5 इंच OLED डिस्प्ले और A20 प्रो चिपसेट जैसे शानदार फीचर्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
एप्पल ने सितंबर महीने में अपनी नई आईफोन 18 प्रो सीरीज लॉन्च की थी। अब कंपनी ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में आईपैड Mini (2026) मॉडल लॉन्च किया है। इस नए वाले आईपैड में 8.5 इंच की OLED डिस्प्ले देखने को मिल रही है, जो इस सीरीज का पहला OLED स्क्रीन वाला मॉडल है।
खास बात ये है कि इस टैबलेट में लेटेस्ट A20 प्रो चिपसेट मिल रहा है। साथ ही टैबलेट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा और एप्पल Intelligence के नए फीचर्स भी मिल रहे हैं। ये iPadOS 27 पर रन कर रहा है।
कंपनी ने इसे Wi-Fi और Wi-Fi + Cellular वेरिएंट में पेश किया है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं… कीमत की बात करें तो एप्पल आईपैड Mini (2026) के Wi-Fi मॉडल की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है। जबकि टैबलेट के Wi-Fi + Cellular वेरिएंट की कीमत 1,00,900 रुपये है।
कंपनी इस टैबलेट पर एजुकेशन डिस्काउंट भी दे रही है जिसके बाद इसकी कीमत 76,900 रुपये हो जाती है। इसे आप 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में खरीद सकते हैं। टैबलेट को Midnight और Starlight कलर में पेश किया गया है।
कंपनी का कहना है कि टैबलेट का प्री-ऑर्डर 28 अक्टूबर से एप्पल India की वेबसाइट और एप्पल स्टोर एप पर शुरू होगा। इसकी सेल अगले महीने 6 नवंबर से एप्पल स्टोर और ऑथराइज्ड रिटेलर्स पर शुरू होगी। कंपनी ने टैबलेट के साथ नया Smart Folio कवर भी पेश किया है, जिसकी कीमत 8,500 रुपये है।
यह Navy Blue और Taupe कलर में उपलब्ध होगा। टैबलेट एप्पल Pencil प्रो और एप्पल Pencil (USB-C) सपोर्ट के साथ आता है, जिनकी कीमत क्रमशः 11,900 रुपये और 7,900 रुपये है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नए आईपैड Mini में 8.5 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाली है।
इस टैबलेट का रेजोल्यूशन 2316×1512 पिक्सल बताया गया है। टैबलेट में P3 वाइड कलर गैमट का सपोर्ट मिल रहा है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जा सकती है।
कंपनी ने ज्यादा लाइट में स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन कम करने के लिए नैनो-टेक्सचर डिस्प्ले का ऑप्शन भी दिया है। परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में 2nm प्रोसेस पर बना A20 प्रो चिपसेट मिल रहा है। एप्पल का कहना है कि ये पिछली जनरेशन के मुकाबले 4.5 गुना फास्ट एआई परफॉर्मेंस और 2.7 गुना बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस ऑफर कर सकता है।
फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस टैबलेट में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा Center Stage सपोर्ट से लैस है, जबकि रियर कैमरे से 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिल रही है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो टैबलेट में Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6.0 और N1 वायरलेस चिप मिल रहा है। Cellular मॉडल में C2 मॉडेम और eSIM सपोर्ट भी मिल रहा है। इस टैबलेट में IP67 रेटिंग मिल रही है, जो इसे धूल और पानी से बचाएगी।
बैटरी की बात करें तो ये टैबलेट एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। इसमें 35W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

