राष्ट्रवाणी: अभिनेता अहान पांडे की अपकमिंग फिल्म बेपरवाह के फर्स्ट लुक पर अनीत पड्डा का रिएक्शन सामने आया है। बेपरवाह के पोस्टर पर अनीत का रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) सामने आया फिल्म बेपरवाह का फर्स्ट लुक एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने ऐसे किया रिएक्ट एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
फिल्म सैयारा से हिंदी सिनेमा में जोरदार पदार्पण करने वाले अभिनेता अहान पांडे (Ahaan Panday) उसके बाद अपनी अगली फिल्म फिल्मकार अली अब्बास जफर के निर्देशन में की है। सैयारा से अलग इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा जॉनर की फिल्म का नाम बेपरवाह है, जिसका आधिकारिक एलान सोमवार को मेकर्स की तरफ से किया गया है।
इतना ही नहीं अब अहान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और सैयारा को-स्टार अनीत पड्डा ने भी बेपरवाह (Beparwah) के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बेपरवाह का मोशन पोस्टर देखने के बाद अनीत पड्डा अपनी एक्साइटमेंट को नहीं रोक पाई हैं। उन्होंने अहान पांडे और शरवरी वाघ स्टारर इस अपकमिंग फिल्म के इस फर्स्ट लुक पोस्टर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर किया है।
इसके अलावा यशराज फिल्म्स द्वारा शेयर पोस्टर पर कमेंट कर अनीत ने द बेस्ट लिखकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। मालूम हो कि सैयारा फिल्म की सफलता के बाद से अनीत पड्डा और बेपरवाह स्टार अहान पांडे के रिलेशनशिप को लेकर कथित तौर पर खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस तरह से ये दोनों एक दूसरे को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हैं, उसके देखकर अफेयर की चर्चा बढ़ रही है।
बात की जाए फिल्म बेपरवाह के बारे में तो सुल्तान और टाइगर जिंदा है फिल्मों का निर्देशन कर चुके अली अब्बास जफर ने किया है और फिल्म का पोस्टर एक्स पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा- प्यार में निडर… बेपरवाह। मालूम हो कि अहान के साथ फिल्म में अभिनेत्री शरवरी वाघ अहम भूमिका में होंगी। ज्यादातर लंदन में शूट हुई इस फिल्म की काफी जानकारियां तो पहले ही सामने आ चुकी थी, लेकिन फिल्म के नाम को लेकर लोगों में असमंजस बरकरार था।
सैयारा की रिलीज के करीब एक दो साल बाद अहान पांडे फिल्म बेपरवाह के जरिए सिनेमाघरों में वापसी करेंगे। मेकर्स ने फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट का भी आधिकारिक एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है, जिसके आधार पर 27 मार्च 2027 को ये मूवी दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

