राष्ट्रवाणी: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम किसान योजना (प्रधानमंत्री Kisan Yojana) की 24वीं किस्त से पहले वीडियो संदेश जारी …और पढ़ें पीएम किसान की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होगी। ई-केवाईसी न होने पर किसानों की किस्त रुक सकती है। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।प्रधानमंत्री Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसान का 24वीं किस्त के लिए इंतजार 30 अक्टूबर को खत्म होगा।
लेकिन उससे पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने इस संदेश में कई बड़ी बातें बताईं। आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने 24वीं किस्त से पहले अपने वीडियो संदेश में क्या कहा?
दरअसल, 30 अक्टूबर को पीएम किसान योजना की 24वीं (प्रधानमंत्री Ksian Yojana 24th Installment Date) किस्त जारी की जाएगी। इस किस्त के जरिए देश के करोड़ों किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर एक संदेश जारी किया।
इसमें उन्होंने आगामी किस्त से जुड़ी जानकारी शेयर की। जैसे- किस्त कहां से जारी होगी, कौन जारी करेगा और कितने किसानों के खाते में पैसा भेजा जाएगा, 24वीं किस्त के जरिए कुल कितनी राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि पीएम मोदी किसान की 24वीं किस्त गुजरात के बनासकांठा से जारी करेंगे।
इस किस्त में 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को ₹18680 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी नीचे वीडियो में देखिए उन्होंने अपने संदेश में क्या कहा। 30 अक्टूबर को पीएम-किसान की 24वीं किस्त के तहत 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को ₹18,680 करोड़ से अधिक की सहायता मिलेगी – माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 📍 बनासकांठा, गुजरात से जुड़ें पीएम-किसान उत्सव दिवस पर!
#PMKISAN #किसान_कल्याण किन किसानों का खाते में नहीं आएंगे 2-2 हजार? 30 अक्टूबर को उन किसानों के खाते में ही 2-2 हजार रुपये आएंगे जिन्होंने ई-केवाईसी पूरी की होगी। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और अब तक ई-केवाईसी नहीं की है तो आपकी किस्त रुक सकती है।
इसलिए सबसे पहले अपना स्टेटस चेक करें। स्टेटस में आपको दिख जाएगा कि आपकी ई-केवाईसी हुई है या नहीं। अगर नहीं हुई है तो आप घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते हैं।
ई-केवाईसी करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-
