राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Chhattisgarh Employees Salary Update || Image- IBC24 News File छत्तीसगढ़ में इन कर्मचारियों को वेतन भुगतान का आदेश, दिवाली से पहले खातों में होगा क्रेडिट, विभाग ने जारी की राशि छत्तीसगढ़ सरकार के उप मुख्यमंत्री और नगरीय निकाय मंत्री अरुण साहू ने अपने विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर उन्होंने विभाग को आदेश दिया है कि, नगरीय निकाय के कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन का भुगतान कर दिया जाये। वही मंत्री के इस आदेश के साथ ही विभाग ने कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के लिए 164.65 करोड़ रुपए जारी भी कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि विभाग के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों को भुगतान के लिए भी राशि आबंटित कर दी गई है।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के पावन पर्व से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 7वें वेतनमान के तहत शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है।
इसके तहत आगामी 1 नवंबर 2026 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। वहीं, 6वें वेतनमान के तहत कर्मचारियों के डीए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 7वें वेतनमान के तहत आने वाले सरकारी कर्मचारियों को अब 58 की जगह 60 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। जबकि 6वें वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों को 257 की जगह 262 प्रतिशत की दर से डीए का भुगतान किया जाएगा। जारी आदेश में ये भी कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए नवंबर माह की सैलरी में भुगतान किया जाएगा, यानि कल दिवाली से पहले बढ़े हुआ महंगाई भत्ते के साथ वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा।
बढ़े हुए डीए के साथ कर्मचारियों दिसंबर में मिलने वाली सैलरी में भुगतान किया जाएगा। बता दें कि साय सरकार इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में वृद्धि से राज्य सरकार पर लगभग 36 करोड़ रुपए प्रतिमाह तथा 432 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों से जुड़ी जानकारी में कथित सेंधमारी की कर रहा जांच एयरटेल अफ्रीका का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 25.4 करोड़ डॉलर ललन सिंह जदयू के वरिष्ठ और सम्मानित नेता, पार्टी में छोटी-मोटी मतभिन्नता होती रहती है : संजय झा ओडिशा के 35.38 लाख से अधिक किसानों को पीएम-किसान योजना की 3,000 करोड़ रुपये की किस्त जारी उत्तर: नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन भुगतान करने का आदेश दिया गया है।
सत्य प्रकाश वर्तमान में IBC24 न्यूज़, रायपुर के डिजिटल विभाग में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। वे प्रतिष्ठित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से ‘इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया’ में पोस्ट ग्रेजुएट है। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 12 वर्षों का अनुभव है।
इस दौरान उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे खबरों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी हिंदी में प्रस्तुत करने के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कंटेंट की गुणवत्ता और प्रासंगिकता पर विशेष ध्यान देते हैं। सत्य प्रकाश ने अपने पत्रकारिता करियर के दौरान और जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग की है।
जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करने के अनुभव ने उन्हें घटनाओं की वास्तविकता समझने और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का अवसर दिया। इसके अलावा, वे INN 24 न्यूज़ में सह संपादक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने समाचार संपादन और प्रस्तुति से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाईं।
IBC24 न्यूज़ के डिजिटल विभाग में वे समाचार लेखन, प्रभावशाली हेडलाइन तैयार करने, SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए उपयोगी न्यूज़ कंटेंट तैयार करने का कार्य करते हैं। डिजिटल मीडिया की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनकी कोशिश रहती है कि खबरें तथ्यों पर आधारित हों और पाठकों तक कम शब्दों में स्पष्ट एवं महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाएं।
पत्रकारिता के अलावा, सत्य प्रकाश एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ के साथ जनसंपर्क सहायक के रूप में भी काम कर चुके हैं। इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक गतिविधियों, जनसंपर्क और समसामयिक मुद्दों को करीब से समझने का अवसर दिया। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा से आने वाले सत्य प्रकाश अपनी कार्यशैली में तथ्यपरकता, स्पष्टता और खबरों की प्रासंगिकता को प्राथमिकता देते हैं।
उनका उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों के माध्यम से पाठकों को जागरूक करना तथा उन्हें महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराना है। Web Title: Chhattisgarh Employees Salary Update: ₹164.65 Crore Released Before Diwali बुर्ज खलीफा, सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियो के टिकट अब यूपीआई से खरीद सकेंगे पर्यटक सरकार ने बैंकिंग सुधारों के लिए गठित की उच्चस्तरीय समिति तेज रफ्तार बस और कार के बीच हुई भिड़ंत, महिला समेत तीन लोगों की मौके पर हुई मौत, घायल बच्ची का इलाज जारी नोएल टाटा ने कारोबार पुनर्गठन योजना पर चर्चा, मतदान के लिए टाटा संस को लिखा पत्र रिलायंस रिटेल का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 24.5 प्रतिशत घटकर 2,619 करोड़ रुपये रिलायंस इंडस्ट्रीज का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 33.8 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 29,550 करोड़ रुपये पर सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं, बच्चों के पोषण पर खर्च करें सीएसआर की राशि : मुख्य सचिव सन फार्मा का मुनाफा दूसरी तिमाही में 36 प्रतिशत घटकर 1,989 करोड़ रुपये पर

