राष्ट्रवाणी (कोरिया ब्यूरो): दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बायनेन्स ने चोरी हुई $6.3 अरब की डिजिटल संपत्ति का 95% हिस्सा वापस पा …और पढ़ें बायनेन्स ने चोरी हुई 95% क्रिप्टो संपत्ति वापस पाई रविवार से कई चरणों में विड्रॉल सुविधा फिर शुरू होगी FBI ने उत्तर कोरियाई हैकिंग यूनिट ‘ट्रेडरट्रेटर’ को दोषी ठहराया बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।
दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज, बायनेन्स (Binance) ने कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म से चोरी हुई 6.3 अरब डॉलर की डिजिटल संपत्ति का 95% हिस्सा वापस पाने के बाद, कई फेज में विड्रॉल (पैसे निकालने की सुविधा) फिर से शुरू करेगा। बायनेन्स में हुआ फ्रॉड, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी चोरी माना जाता है।विड्रॉल का पहला फेज रविवार (6 बजे से 9 बजे के बीच) को शुरू होगा।
इसमें बिटकॉइन, ईथर, BNB, सोलाना, XRP, डॉजकॉइन और कई अन्य टोकन शामिल होंगे। एक्सचेंज ने बताया कि चोरी हुई संपत्ति का बाकी 5% हिस्सा ऐसे टोकन हैं जिनकी लिक्विडिटी कम है, और उन्हें जरूरी मात्रा में जुटाने में अधिक समय लग सकता है। बायनेन्स ने शनिवार देर रात ‘X’ (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर एक पोस्ट के जरिए विदड्रॉल की जानकारी दी।
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने इस साइबर हमले के लिए ‘ट्रेडरट्रेटर’ (TraderTraitor) को जिम्मेदार ठहराया है, जो उत्तर कोरिया के सपोर्ट वाला एक हैकिंग यूनिट बताया जाता है।ब्यूरो ने शनिवार को बताया कि इस ग्रुप के सदस्यों को चोरी की गई संपत्ति को इथेरियम (Ethereum) में बदलते हुए देखा गया है।
यह चोरी गुरुवार को हुई थी, जब दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज, बायनेन्स से 6.3 अरब डॉलर के बिटकॉइन और अन्य डिजिटल करेंसी चुरा ली गई थीं। कंपनी ने शनिवार को बताया कि उसने गायब हुई संपत्ति का 90% हिस्सा कवर करने के लिए उतनी ही डिजिटल करेंसी अलग से रख ली है और ग्राहकों को पूरा पैसा वापस देने का वादा किया है।बायनेन्स के ताजा अपडेट के अनुसार, अब उन्होंने चोरी हुए टोकन का 95% हिस्सा वापस पा लिया है, जिससे वे फेज में विड्रॉल की सुविधा फिर से शुरू कर पा रहे हैं।
बायनेन्स के अनुसार इस घटना के बाद से, इसकी टीमों ने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं, सुरक्षा का आकलन किया है, और प्रभावित सेवाओं की तैयारी की जांच की है। इसका लक्ष्य सुरक्षा और तैयारी की जांच पूरी होने के साथ-साथ, कई फेज में विड्रॉल की सुविधा को बहाल करना है।
जमा (डिपॉजिट) सेवाएं चालू हैं और उन पर इस घटना का कोई असर नहीं पड़ा है।

