राष्ट्रवाणी (अंबिकापुर ब्यूरो): Surajpur Murder Case: मां के अंतिम संस्कार के लिए बेटे ने ली पिता की जान, पेचकस घोंपकर दी बेरहम मौत, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा /image: Social Media अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के सीतापुर थाना अंतर्गत ग्राम कुनमेरो में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी धरम सिंह ने शराब के नशे में पेंचकस से घोंपकर पिता की बेरहमी से हत्या की थी। वहीं इस मामले में कोर्ट ने कातिल बेटे को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और 2,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। आपो बता दें कि ये वारदात 7 मई 2026 की शाम लगभग 3 बजे की है।
आरोपी 40 वर्षीय धरम सिंह मां का अंतिम संस्कार पैसे की कमी के कारण नहीं हो पाया था। घटना वाले दिन आरोपी ने अपने पिता रामविलास सिंह (80 वर्ष) के बंटवारे को लेकर विवाद किया। वह अपने हिस्से की जमीन बेचकर मां का दाहसंस्कार करना चाहता था।
लेकिन पिता ने जमीन बेचने से इंकार कर दिया। जिस पार आरोप सनक गया और शराब के नशे में अपने पिता के साथ मारपीट करने लगा। जब इतने में जल्द बेटे का मन नहीं भरा तो उसने लोहे के गले में पेचकस को घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी।
जिसके बाद आरोपी के और मृतक के छोटे बेटे भाई करम सिंह ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कलर गिरफ्तार किया था। पूछ्ताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया, जिसके बाद कातिल बेटे के निशानदेही पर पुलिस ने खून से सने कपड़े, कुदाल और वारदात में उपयोग किया हुआ पेंचकस बरामद किया था।
वहीं इस जघन्य हत्याकांड मामले की सुनवाई के दौरान सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश महेश कुमार राज की अदालत ने कहा कि माता-पिता की सेवा करने की उम्र में जमीन के विवाद को लेकर पिता की इस तरह हत्या करना अत्यंत अमानवीय कृत्य है। कोर्ट ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत आरोपी धरम सिंह को आजीवन सश्रम कारावास और 2,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
इसके आलावा जुर्माना नहीं भरने पर आरोपी को अलग से एक साल का कारावास भुगतना होगा। उत्तर: यह मामला सूरजपुर जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के कुनमेरो गांव का है। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: Surajpur Murder Case Son Killed Father Life Imprisonment Chhattisgarh Crime इस दिग्गज फुटबॉलर ने किया संन्यास का ऐलान, अचानक लिए गए फैसले से फैंस हुए हैरान, आप भी देखें वीडियो बिना वोटिंग के राज्यसभा पहुंचे हरदीप पुरी, निर्विरोध चुने गए सांसद, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति राम-रावण से लेकर सीता और जटायु तक, सभी किरदारों ने छोड़ी अमिट छाप, एक क्लिक में जानें कैसी है फिल्म रामायण कौन है भारत के रहने वाले अमेरिकी नागरिक?
जिन्होंने जीता चुनाव, ट्रंप के करीबियों की हुई हार, जानिए इन कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, 4 महीने का एरियर भी, भाजपा सरकार ने दी सौगात सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट में सिंधिया स्कूल ने जीते तीन ब्रॉन्ज मेडल, दो खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन अनियंत्रित होकर खेत में घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर हुई मौत दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के इस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारी इधर से उधर, विभाग ने जारी किया आदेश

