राष्ट्रवाणी: सोनी राजदान ने खुलासा किया कि ‘गुमराह’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने लगभग 100 सिगरेट पी थीं, जबकि उन्हें पता भी नहीं था कि वे आलिया भट्ट से गर्भवती हैं। सोनी राजदान ने एक्ट्रेसेस के मदरहुड पर की बात गुमराह की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं राजदान एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
अनुभवी एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान काम करने के अपने अनुभवों को याद किया। उन्होंने बताया कि महेश भट्ट की 1993 की फिल्म ‘गुमराह’ की शूटिंग के दौरान, जब वह सिगरेट पीने का एक सीन कर रही थीं, तब उन्हें पता ही नहीं था कि वह आलिया भट्ट को जन्म देने वाली हैं। अभिनेत्री ने माना कि उस शूटिंग के दौरान उन्होंने लगभग 100 सिगरेट पी ली थीं और बाद में उन्हें पता चला कि वह अपनी छोटी बेटी के साथ गर्भवती थीं।
उन्होंने यह भी बताया कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के समय गर्भवती होने के बावजूद उन्होंने फांसी के फंदे वाला एक सीन शूट किया था और उनके बढ़ते बेबी बंप को देखते हुए प्रोडक्शन टीम को उनके कॉस्ट्यूम में बदलाव करना पड़ा था। सोनी रजदान ने की इंडस्ट्री में बदलाव की बात एक इंटरव्यू में सोनी राजदान (Soni Razdan) ने 1980 के दशक के आखिर और 1990 के दशक की शुरुआत में, एक्टिंग करियर और मां होने की जिम्मेदारी के बीच बैलेंस बनाने में आने वाली मुश्किलों के बारे में बात की।
‘बुनियाद’ और ‘गुमराह’ के सेट के अपने अनुभवों को याद करते हुए, उन्होंने बताया कि काम करने वाली मांओं के लिए फिल्म इंडस्ट्री में कितना बड़ा बदलाव आया है खासकर अब जब महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बारे में खुलकर बात कर सकती हैं। सोनी ने बताया कि वह पहली बार तब गर्भवती हुईं, जब वह रमेश सिप्पी और ज्योति स्वरूप द्वारा निर्देशित लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘बुनियाद’ में काम कर रही थीं।
1986 में शुरू हुआ यह शो उनका पहला टीवी सीरियल था और 1987 में खत्म हुआ। उन्होंने याद करते हुए कहा, ‘बुनियाद’ की शूटिंग के दौरान मैं पहली बार गर्भवती हुई थी’। एक्ट्रेस ने बताया कि शो के मेकर्स कितने मददगार थे, खासकर उस दौर में जब आज की तुलना में काम पर जाना कहीं ज्यादा मुश्किल होता था।
इसके बाद, 1988 में सोनी और महेश भट्ट की पहली बेटी, शाहीन का जन्म हुआ। सोनी राजदान ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी, जब वह आलिया भट्ट के साथ प्रेग्नेंट थीं के बारे में बात करते हुए कहा, ‘कई सालों बाद, सोनी फिर से गर्भवती हुईं। उस समय वह अपने पति की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘गुमराह’ पर काम कर रही थीं।
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एक लंबा स्मोकिंग सीन शूट किया था, जबकि उन्हें पता ही नहीं था कि वह आलिया को जन्म देने वाली हैं। अब पीछे मुड़कर देखने पर, वह इस अनुभव को याद करके मुस्कुरा देती हैं। उन्होंने बताया, ‘मैं उस स्मोकिंग सीन की शूटिंग कर रही थी और मैंने एक ही दिन में लगभग 100 सिगरेट पी ली होंगी।
मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आलिया मेरे गर्भ में है। मैं स्मोकर नहीं हूं, लेकिन उस दिन के बाद, मुझे सिगरेट की बहुत तलब होने लगी थी’। अपनी गर्भावस्था के दौरान उन्होंने केवल यही एक मुश्किल सीन नहीं किया था।
सोनी ने यह भी बताया कि काम से ब्रेक लेने से पहले, उन्होंने फांसी के फंदे वाला एक सीन भी शूट किया था। उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैं गर्भवती थी, तब मैंने वह मशहूर फांसी वाला सीन भी शूट किया था। इसके बाद एक लंबा ब्रेक आ गया।
पांच महीने बाद जब मैं वापस लौटी, तो मेरे कॉस्ट्यूम मुझे फिट नहीं आ रहे थे। तब तक मेरा पेट भी थोड़ा बाहर आ गया था, इसलिए हमें कॉस्ट्यूम में बदलाव (alter) करना पड़ा’। सोनी राजदान का कहना है कि पहले अभिनेत्रियों को निर्माताओं से अपनी मां बनने की बात छिपानी पड़ती थी।
अपने अनुभव के आधार पर आए बदलावों के बारे में बात करते हुए, सोनी ने कहा कि आज की अभिनेत्रियों के पास अपनी गर्भावस्था और एक मां के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को खुलकर स्वीकार करने की ज्यादा आजादी है। उन्हें इस बात की चिंता नहीं करनी पड़ती कि निर्माता इस पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे। उन्होंने बताया, ‘अब काफी कुछ बदल गया है।
आजकल निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों की सोच पूरी तरह से अलग है, जो कि बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि आलिया को यह दिखावा नहीं करना पड़ता कि वह मां नहीं है। पहले के समय में, हमें इस बात को बहुत सावधानी से छिपाना पड़ता था कि हमारे बच्चे हैं’।
सोनी ने कहा कि अच्छा है कि अब एक्ट्रेसेस को ये सब छिपाना नहीं पड़ता और अब आसानी ने वे मदरहुड के साथ-साथ काम भी कर पाती हैं।

