राष्ट्रवाणी: Xiaomi 18 प्रो भारत में 1.6 लाख से 1.7 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है, जो इसे अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में लाएगा। Xiaomi 18 प्रो की भारत में कीमत से जुड़ी जानकारी आई सामने। जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Xiaomi 18 प्रो सीरीज हाल में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुई है। इसके तहत कंपनी ने Xiaomi 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने हैं।
हालांकि कंपनी अब तक इंडिया लॉन्च की डेट का एलान नहीं किया है। इस सीरीज के इंडिया लॉन्च से ठीक पहले टिपस्टर ने Xiaomi 18 प्रो के इंडिया प्राइज को लेकर कुछ जानकारी शेयर की है। शाओमी का यह फोन इंडियन मार्केट में अल्ट्रा-प्रीमियम कैटगरी में लॉन्च होगा।
टिपस्टर योगेश बरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया है कि Xiaomi 18 प्रो की कीमत भारत में 1.6 लाख से 1.7 लाख की कीमत में लॉन्च हो सकता है। इस कीमत में इंपोर्ट ड्यूटी भी शामिल है। हालांकि, टिपस्टर ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि फोन में रैम और स्टोरेज की कॉन्फीग्रेशन क्या होगी।
Xiaomi 18 प्रो अगर इस कीमत में आता है तो यह फोन अल्ट्रा-प्रीमियम कैटगरी में आएगा, जिसकी सीधी टक्कर फिलहाल Oppo Find X10 प्रो मैक्स से होगी, जिसे कंपनी ने 1,99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। The Xiaomi 18 प्रो लॉन्च globally at €1,399, which translates to around Rs 1.45 lakh After import duties and taxes, the India कीमत could reach ₹1.6–1.7 lakh. At that कीमत, it could be one of the interesting flagship launches of 2027, especially when other flagships are priced around Rs 2 lakh. A compact flagship with: ✅ Snapdragon 8 Elite Gen 6 ✅ Dual 200MP Leica cameras ✅ Distinctive Back Display Makes for an interesting package!
What do you think? शाओमी का यह फोन चीन के मुकाबले हायर प्राइस में लॉन्च किया जा रहा है। Xiaomi 18 प्रो के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को चीन में CNY 5,999 (करीब 86,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है।
इसके साथ ही 12GB + 512GB और 16GB + 512GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: CNY 6,999 (करीब 1 लाख रुपये) और CNY 7,999 (करीब 1.14 लाख रुपये) है। टॉप-एंड वेरिएंट 16GB की रैम और1TB की स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 8,999 (करीब 1.29 रुपये) है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो Xiaomi 18 प्रो के 12GB + 256GB वेरिएंट को EUR 1,399 (करीब 1.44 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है।
इसके साथ ही 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत EUR 1,599 (करीब 1.64 लाख रुपये) है। इस तरह देखें दो शाओमी का यह फोन भारत में ग्लोबल और चाइनीज वेरिएंट के ज्यादा कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) के दौरान Xiaomi 18 प्रो के इंडिया लॉन्च को कन्फर्म किया है।
फिलहाल कंपनी ने अब तक इसके लॉन्च डेटा का एलान नहीं किया है। यह फोन 6.4-इंच की AMOLED डिस्प्ले, और सेकेंडरी AMOLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। शाओमी का यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा (200+200+50MP) के साथ आता है।
इस फोन में 6,000mAh की बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।

