राष्ट्रवाणी: भोजपुरी में स्पाइडर मैन को आवाज दे चुके हैं रवि किशन, सुनाया किस्सा स्पाइडर मैन को भोजपुरी में बना दिया ‘मकड़ मानव’, रवि किशन ने माधुरी के शो में सुनाया 19 साल पुराना किस्साWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:00 ISTKaun Honar Crorepati: माधुरी दीक्षित के शो ‘कौन होणार करोडपति’ में रवि किशन ने बताया कि वह इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने स्पाइडर मैन को भोजपुरी में डब किया है. शो में उन्होंने मजेदार किस्से और भोजपुरी डायलॉग भी सुनाया.माधुरी के शो में पहुंचे रवि किशन (फोटो साभार- youtube grabe- koimoi) नई दिल्ली: बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर और सांसद रवि किशन इन दिनों अपने एक मजेदार खुलासे को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वह एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के शो ‘कौन होणार करोडपति’ में गेस्ट बनकर पहुंचे. यहां बातचीत के दौरान उन्होंने अपने करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया. रवि किशन ने बताया कि वह इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने हॉलीवुड के मशहूर सुपरहीरो स्पाइडर मैन को भोजपुरी में अपनी आवाज दी है. इतना ही नहीं, उन्होंने शो में भोजपुरी अंदाज में स्पाइडर मैन का डायलॉग भी सुनाया. स्पाइडर मैन को कहा जाता है मकड़ मानव माधुरी दीक्षित के साथ बातचीत में रवि किशन ने फिल्मों और अपने करियर के कई अनुभव शेयर किए. इसी दौरान उन्होंने बताया कि साल 2007 में आई फिल्म ‘स्पाइडर मैन 3’ के भोजपुरी वर्जन में उन्होंने टोबी मैगुइरे के किरदार को अपनी आवाज दी थी. भोजपुरी में स्पाइडर मैन को ‘मकड़ मानव’ कहा जाता है. यह बात बताते हुए रवि ने फिल्म के अंदाज में एक मजेदार डायलॉग भी बोला. उन्होंने भोजपुरी में कहा, ‘ब्याह करके बनारस के तोके कचौड़ी खिलाई.’ इसके बाद हंसते हुए बोले कि स्पाइडर मैन बोल रहा है. उनका यह अंदाज शो में मौजूद लोगों के लिए काफी मजेदार रहा. रवि का यह किस्सा उनके फैंस के लिए भी खास है, क्योंकि बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने स्पाइडर मैन के भोजपुरी वर्जन के लिए डबिंग की थी. भोजपुरी सिनेमा तक बनाया नाम रवि किशन ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा से की थी. वह ‘पीतांबर’, ‘जख्मी दिल’ और ‘आर्मी’ जैसी फिल्मों में नजर आए. इसके बाद उन्होंने ‘तेरे नाम’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान भोजपुरी सिनेमा से मिली. साल 2003 में आई फिल्म ‘सैंया हमार’ की सफलता ने उनके करियर को नई पहचान दी. इसके बाद रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार बन गए. उन्होंने हिंदी के साथ भोजपुरी और दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया. ‘लापता लेडीज’ से मिली तारीफ Advertisementरवि किशन ने ‘लक’, ‘रावण’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘एजेंट विनोद’, ‘बुलेट राजा’, ‘मुक्काबाज’ और ‘बाटला हाउस’ जैसी फिल्मों में भी अहम रोल निभाए हैं. फिल्म ‘लापता लेडीज’ में श्याम मनोहर के किरदार के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली. इस फिल्म में उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया. हाल ही में रवि किशन माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म ‘मां बहन’ में भी नजर आए. फिल्म की कहानी रेखा और उनकी दो बेटियों जया और सुषमा के इर्द-गिर्द घूमती है. एक रहस्यमयी हादसे और जुर्म को छिपाने की कोशिश के बीच तीनों की जिंदगी में कई मुश्किलें आती हैं. ऐसे में रवि किशन का माधुरी के शो में पहुंचना और स्पाइडर मैन की भोजपुरी डबिंग का किस्सा सुनाना चर्चा में है.About the AuthorSub Editorमैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दै…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 21, 2026, 14:00 ISTऔर पढ़ें
Trending
- पीएम मोदी ने एसजेवीएन की 660 मेगावाट की बक्सर थर्मल पावर परियोजना की दूसरी इकाई राष्ट्र को समर्पित की – भारतीय पीएसयू
- कुंभकरण की 6 महीने की नींद वरदान नहीं बल्कि एक चूक का नतीजा थी! जानें ब्रह्माजी और मां सरस – राष्ट्रवाणी
- ‘नोटबंदी से भी बड़ी आपदा साबित होगा परिसीमन’, शशि थरूर की सरकार को चेतावनी—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- ‘अब कमल हमारे साथ’, अखिलेश यादव का बड़ा दांव, इन दिग्गजों ने थामा सपा का हाथ—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- दंतेवाड़ा: के बैलाडीला में भूस्खलन, तीन किमी तक बहा मलबा—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पब्लिक हो गई ट्रंप-जेडी वेंस की कलह, डैमेज कंट्रोल में ये क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति? – राष्ट्रवाणी
- सर्दियों में बनाना है बाजार वाला सिरका? गोरखपुर की मुरब्बा गली के प्राणनाथ ने बताई ट्रिक – राष्ट्रवाणी
- CG में छुट्टी के दिन भी खुलेंगे ये दफ्तर, कर्मचारियों के अवकाश पर भी लगी रोक, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी

