राष्ट्रवाणी: Bihar: ट्रेन में सीट के लिए घमासान, पुलिसवाले ने महिला को मारे घूसे-थप्पड़दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस में सीट के लिए घमासान, पुलिसवाले ने महिला को मारे घूसे-थप्पड़, वीडियो वायरलReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 12:19 ISTTrain Viral Video: ट्रेन के अंदर पुलिसकर्मी की दबंगई का वीडियो सामने आया है. आरोप है कि सीट को लेकर हुए विवाद में वर्दी पहने सिपाही ने बिहार की मां-बेटी के साथ मारपीट की. महिला का माथा फट गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.ट्रेन में महिला से पुलिसवाले में बुरी तरह मारपीट की है.पटनाः उत्तर प्रदेश में चलती ट्रेन के अंदर पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी का मामला सामने आया. आरोप है कि सीट को लेकर हुए विवाद में वर्दी पहने सिपाही ने बिहार की एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की. महिला का माथा फट गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला सामने आने के बाद जीआरपी मुरादाबाद जांच में जुट गई. छठ मनाकर लुधियाना लौट रहा था परिवार बिहार का एक परिवार छठ पूजा मनाने के बाद पंजाब के लुधियाना लौट रहा था. परिवार जननायक एक्सप्रेस (15211) में सफर कर रहा था. 18 नवंबर को ट्रेन मुरादाबाद से नजीबाबाद की ओर जा रही थी. ट्रेन में काफी भीड़ थी. इसी दौरान एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के दो सिपाही दो महिलाओं के साथ ट्रेन में पहुंचे. आरोप है कि दोनों महिलाएं बैठने के लिए सीट मांग रही थीं. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. दरभंगा–अमृतसर एक्सप्रेस (15211) में एक महिला और उनकी बेटी से मारपीट हुई।
पुलिस कांस्टेबल ने महिला को थप्पड़ मारे। उन्हें नीचे गिरा दिया। महिला का माथा फट गया।
बताया जा रहा है कि कांस्टेबल की हरकत का महिला ने विरोध किया था, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। यह घटना उत्तर प्रदेश में नजीबाबाद (बिजनौर) के आसपास की बताई जा रही है। — Sachin Gupta (@Sachingupta) मां की तबीयत खराब थी, फिर भी नहीं मानी बात पीड़ित महिला की बेटी ने बताया कि- उसकी मां की तबीयत काफी खराब थी. वह बीपी की मरीज हैं. ऐसे में परिवार ने दूसरी सीट पर जगह देने की कोशिश भी की. आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मी के साथ आई महिलाओं ने उनका फोन छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर विवाद बढ़ गया. बेटी का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने उसकी मां को नीचे गिरा दिया और उनके साथ मारपीट की. इस दौरान उनके गले का मंगलसूत्र भी टूट गया. Advertisementपुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार बेटी ने बताया कि मां के सिर में चोट लगी और माथे से खून निकलने लगा. उसने यह भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीच-बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की गई. वायरल वीडियो में एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी महिला को नीचे गिराकर मारपीट करता दिखाई दे रहा है. महिला की बेटियां उसे रोकने की कोशिश करती नजर आ रही हैं. वीडियो में महिला के माथे पर चोट भी दिख रही है. हालांकि, इस मामले में पुलिस का पक्ष भी सामने आया है. जीआरपी के मुताबिक, सीट को लेकर हुए विवाद में पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई. सिपाहियों की शिकायत पर चार महिलाओं और दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार भी किया है.About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Darbhanga,BiharFirst Published :November 21, 2026, 12:19 ISTऔर पढ़ें

