राष्ट्रवाणी: Pushkar Mela: राजस्थानी पगड़ी बांधने में विदेशी महिलाओं ने दिखाया दमPushkar Mela Pagdi Competition: राजस्थानी पगड़ी बांधने में विदेशी महिलाओं ने दिखाया दम, मैक्सिको की महिला ने मारी बाजीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 12:21 ISTPushkar Mela Pagdi Competition by Foreign Women: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में आयोजित पगड़ी प्रतियोगिता में 20 विदेशी कपल ने भाग लिया, जिसमें मैक्सिको की महिला प्रतिभागी ने पहला, इटली की प्रतिभागी ने दूसरा और इंग्लैंड की प्रतिभागी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. डॉ. कुलदीप ने इसे विदेशी पर्यटकों को संस्कृति से जोड़ने का माध्यम बताया. 22 नवंबर को मटका दौड़, म्यूजिकल चेयर व अमित मिश्रा की नाइट और 23 नवंबर को लगान शैली का क्रिकेट मैच व स्वरूप खान की प्रस्तुति होगी. 24 नवंबर को पुरस्कार वितरण होगा और 26 नवंबर को शाम 5 बजे पुराने मेला स्टेडियम में मेले का समापन होगा. ख़बरें फटाफट अजमेर: अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला अब पूरे परवान पर है. मेले के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनके माध्यम से देशी-विदेशी सैलानियों को राजस्थानी लोक संस्कृति से रूबरू कराया जा रहा है. इसी कड़ी में पुष्कर मेले में आयोजित पगड़ी प्रतियोगिता में विदेशी कपल ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और राजस्थानी परंपरा की पहचान पगड़ी बांधकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. पुष्कर मेले की पगड़ी प्रतियोगिता में कुल 20 विदेशी कपल ने जोश और उमंग के साथ पगड़ी बांधने की कला का प्रदर्शन किया. मुकाबले में मैक्सिको की विदेशी महिला प्रतिभागी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं, इटली की प्रतिभागी दूसरे स्थान पर और इंग्लैंड की प्रतिभागी तीसरे स्थान पर रही. इस दौरान विदेशी मेहमानों में राजस्थानी परिधान और परंपरा को लेकर खासा उत्साह नजर आया. डॉ. कुलदीप ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन विदेशी पर्यटकों को राजस्थान की समृद्ध परंपराओं से जोड़ने और भारतीय संस्कृति का संदेश दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं. 22 और 23 नवंबर को होंगे ये आयोजन मेले के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि 22 नवंबर को महिलाओं के लिए मटका दौड़ और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. वहीं, शाम को पुष्कर सरोवर पर महाआरती के बाद बॉलीवुड गायक अमित मिश्रा की बॉलीवुड नाइट होगी. इसके अगले दिन 23 नवंबर को लगान फिल्म की शैली पर आधारित क्रिकेट मैच खेला जाएगा, जबकि शाम को लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ बॉलीवुड गायक स्वरूप खान अपनी आवाज से समां बांधेंगे. 24 को पुरस्कार वितरण और 26 नवंबर को समापन कार्यक्रम श्रृंखला के तहत 24 नवंबर को मेला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह नृत्य, कला जत्था यात्रा, मटका दौड़ और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं होंगी, जिसके बाद विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे. इसी दिन शाम को पुष्कर सरोवर में महाआरती का आयोजन भी होगा. वहीं, अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का समापन समारोह 26 नवंबर को शाम 5 बजे पुराने मेला स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Ajmer,Ajmer,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 12:21 ISTऔर पढ़ें

