राष्ट्रवाणी: DW ने एक रिपोर्ट में पाकिस्तान के पूर्व सीनेटर और राजनीतिक विश्लेषक अफरासियाब खट्टक के हवाले से लिखा है कि ये जाहिर है कि पाकिस्तान में तालिबान विरोधी को गुटों को समर्थन दे रहा है. उन्होंने दावा किया कि तालिबान के विरेाधी इस्लामाबाद आते हैं, वहां बैठकें करते हैं और यह अफगानिस्तान को लेकर पाकिस्तान की नीति का हिस्सा है. अफगानिस्तान ने जो आरोप पाक पर लगाए हैं, वही आरोप पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान पर लगाता रहता है. इस्लामाबाद का कहना है कि अफगान जमीन से सक्रिय आतंकवादी संगठन ही पाकिस्तान पर हमले कर रहे हैं और तालिबान उन्हें रोक नहीं रहा. इनमें पहला संगठन तहरीए ए तालिबान पाकिस्तान है, जो असल में पाक का ही सक्रिय हथियारबंद संगठन है. पहले पाकिस्तानी सेना ने ही इसे पाला था, मगर अब ये सेना और सुरक्षा बलों को ही निशाना बना रहा है. दूसरा संगठन है बलूच लिबरेशन आर्मी जो पाक सरकार और सुरक्षा बलों के खिलाफ सीधे अभियान चलाता रहा है. अफगानिस्तान और पाक के बीच रिश्तों में तनाव की वजह तालिबान की भारत के साथ नजदीकी भी है. पाकिस्तान का भारत के साथ लंबे समय से विवाद रहा है. ऐसे में काबुल का नई दिल्ली के साथ संबंध मजबूत करने का प्रयास ही इस्लामाबाद की चिंता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, पाकिस्तान पहले अफगानिस्तान की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था पर काफी प्रभाव रखता था लेकिन तालिबान की वापसी के बाद यह प्रभाव पहले जैसा नहीं रहा है. अफगानिस्तान के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के शोधकर्ता मालेक साइटेज के हवाले से DW ने लिखा है कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि काबुल भारत के करीब आए. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

