राष्ट्रवाणी: हैदराबद के युवा का अनोखा बिजनेस मॉडल, 1.5 लाख की मुर्रा भैंस घर पहुंचेगी मुफ्तBusiness Idea: हैदराबद के युवा का अनोखा बिजनेस मॉडल, 20 दिन की हेल्थ गारंटी के साथ मुफ्त में मुर्रा भैंस पहुंचेगी घरReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 08:20 ISTDairy Farm Business Model: हैदराबाद में पशु व्यापार को ई-कॉमर्स की तर्ज पर नया रूप दिया जा रहा है. यहां अब मुर्रा नस्ल की भैंस खरीदने पर ग्राहकों को मुफ्त होम डिलीवरी के साथ 20 दिन की हेल्थ गारंटी भी मिल रही है. अनिल डेयरी फार्म के संचालक अनिल ने पशुपालकों का भरोसा जीतने और खरीद-बिक्री में होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए यह अनोखा बिजनेस मॉडल शुरू किया है. इसके तहत किसान सौदा तय करने से पहले दो से तीन बार खुद भैंस का दूध निकालकर उसकी क्षमता जांच सकते हैं. करीब 1.50 से 1.60 लाख रुपये कीमत वाली मुर्रा भैंस रोजाना 12 से 14 लीटर दूध देने में सक्षम होती है. खरीद के बाद 20 दिनों तक थनैला रोग या अन्य शारीरिक परेशानी होने पर फार्म जिम्मेदारी उठाएगा. देश के किसी भी हिस्से में भैंस पहुंचाने का ट्रांसपोर्टेशन भी पूरी तरह मुफ्त है. इस पहल से डेयरी कारोबार शुरू करने वाले छोटे और मध्यम किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. हैदराबाद: आमतौर पर जब हम ऑनलाइन कोई सामान खरीदते हैं तो हमें उस पर गारंटी और मुफ्त होम डिलीवरी की सुविधा मिलती है. लेकिन अब यही अनोखा बिजनेस मॉडल तेलंगाना के डेयरी सेक्टर में भी देखने को मिल रहा है. पशुपालकों का भरोसा जीतने और पशु व्यापार में होने वाली धोखाधड़ी को खत्म करने के लिए अनिल डेयरी फार्म के संचालक अनिल ने एक नई पहल शुरू की है. इसके तहत भारी-भरकम मुर्रा नस्ल की भैंसों की खरीदारी पर ग्राहकों को 20 दिनों की स्वास्थ्य गारंटी और देश के किसी भी कोने तक मुफ्त ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा दी जा रही है. तेलंगाना में और पंजाब की मशहूर मुर्रा नस्ल की भैंसों की मांग तेजी से बढ़ रही है. इन्हें दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में काला सोना कहा जाता है. एक अच्छी मुर्रा भैंस की कीमत करीब 1.50 लाख से 1.60 लाख रुपये तक होती है जो रोजाना 12 से 14 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है. इतनी बड़ी रकम खर्च करते समय किसानों के मन में हमेशा यह डर रहता है कि कहीं पशु बीमार न निकल जाए या दूध कम न दे. किसान के संतुष्ट होने पर ही बिकी की प्रक्रिया बढ़ती है आगे इसी समस्या को दूर करने के लिए अनिल ने अपने डेयरी फार्म में पारदर्शिता का नया तरीका अपनाया है. यहां खरीदारों को सौदा पक्का करने से पहले फार्म पर रुककर खुद दो से तीन बार भैंस का दूध निकालने की पूरी छूट दी जाती है. जब किसान दूध की मात्रा से पूरी तरह संतुष्ट हो जाता है तभी बिक्री की प्रक्रिया आगे बढ़ती है. इसके अलावा, भैंस घर ले जाने के बाद अगले 20 दिनों तक यदि पशु को थनैला रोग या कोई अन्य शारीरिक समस्या आती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी फार्म की होती है. सबसे खास बात यह है कि तेलंगाना समेत भारत के किसी भी हिस्से में भैंसों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए कोई अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाता. सफर के दौरान पशु की देखरेख के लिए साथ रहते हैं अनुभवी कर्मचारी सफर के दौरान पशु की देखरेख और सुरक्षित उतारने के लिए फार्म का एक अनुभवी कर्मचारी भी साथ भेजा जाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि दूसरे और तीसरे ब्यात की मुर्रा भैंसें डेयरी व्यवसाय के लिए सबसे अधिक मुनाफेदार होती है. अनिल की इस गारंटी और मुफ्त डिलीवरी वाली पहल से छोटे और मध्यम किसानों को बिना किसी जोखिम के अपना डेयरी व्यवसाय बढ़ाने में बड़ी मदद मिल रही है.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…Location :Hyderabad,TelanganaFirst Published :November 21, 2026, 08:20 ISTऔर पढ़ें
Trending
- पब्लिक हो गई ट्रंप-जेडी वेंस की कलह, डैमेज कंट्रोल में ये क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति? – राष्ट्रवाणी
- सर्दियों में बनाना है बाजार वाला सिरका? गोरखपुर की मुरब्बा गली के प्राणनाथ ने बताई ट्रिक – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिक मुक्त कराए गए, सकुशल लौटे अपने गांव – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री बोलते रहे और प्रधानमंत्री मोदी सुनते रहे, आत्मविश्वास से लबरेज अलग अंदाज में सम्राट – राष्ट्रवाणी
- ‘वास्ते’, ‘लुट गए’ और ‘लेजा रे’ के बाद राधिका राव-विनय सापरू की नई पेशकश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- त्वचा दिख रही है रूखी बदरंग? इंस्टेंट ग्लो के लिये चेहरे पर लगाएं ये देसी फेस पैक – राष्ट्रवाणी
- Winter Recipes: सरसों के साग से मटर के निमोना तक, बेहद खास हैं ये देसी व्यंजन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- शिव सौंपेंगे विष्णु को सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी, आधी रात होगा हरि-हर मिलन – राष्ट्रवाणी

