राष्ट्रवाणी: रामायण का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 16 दिन में 1574 Cr पार, हिंदी में बनाया रिकॉर्ड’रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दुनियाभर में हो रही जय-जयकार, 16 दिन में 1574 Cr पार, हिंदी में बनाया रिकॉर्डWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 08:26 ISTRamayana worldwide Box Office Collection Day 16: ‘रामायण’ ने रिलीज के 16वें दिन यानी शुक्रवार, 20 नवंबर को भारत में 16.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म के देशभर में कुल 15,497 शो चले. हालांकि, गुरुवार के मुकाबले कमाई में करीब 15.8 फीसदी की गिरावट आई है. 15वें दिन फिल्म ने 19.35 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बावजूद तीसरे हफ्ते में फिल्म का 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करना बड़ी बात है.ख़बरें फटाफटरणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है.नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है और वह है ‘रामायण’. पर्दे पर भगवान राम और रावण की कहानी लेकर आई इस फिल्म ने कमाई के मामले में ऐसा तूफान खड़ा किया है कि बड़े-बड़े बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी छोटे पड़ते नजर आ रहे हैं. रणबीर कपूर और यश की जोड़ी को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है. फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन किया और दूसरे हफ्ते में भी अपनी रफ्तार बनाए रखी. अब तीसरे हफ्ते में पहुंचकर भी इसका जलवा बरकरार है. भारत में 880 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करने के साथ फिल्म दुनियाभर में 1574 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. इतना ही नहीं, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इसने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसके लिए कई बड़ी फिल्मों को लंबा इंतजार करना पड़ा था. ‘रामायण’ ने रिलीज के 16वें दिन यानी शुक्रवार, 20 नवंबर को भारत में 16.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म के देशभर में कुल 15,497 शो चले. हालांकि, गुरुवार के मुकाबले कमाई में करीब 15.8 फीसदी की गिरावट आई है. 15वें दिन फिल्म ने 19.35 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बावजूद तीसरे हफ्ते में फिल्म का 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करना बड़ी बात है. 16वें दिन कहां कितनी कमाई भाषा के हिसाब से देखें तो हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की. इसने 13,322 शो के जरिए 12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, मलयालम वर्जन से 1.75 करोड़ रुपये आए. तमिल में 1.10 करोड़ और कन्नड़ में 1 करोड़ रुपये की कमाई हुई. तेलुगु वर्जन ने 45 लाख रुपये का कारोबार किया. इस तरह 5 भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने 16वें दिन 16.30 करोड़ रुपये कमाए. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का कुल नेट कलेक्शन 880.05 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं, भारत में फिल्म की ग्रॉस कमाई 1,051.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. यानी फिल्म ने भारत में ही 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कारोबार कर लिया है. रणबीर कपूर की फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं. दुनियाभर में 1574 करोड़ पार, 1600 करोड़ पर नजर भारत में शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म ने विदेशी बाजारों में भी अपना दम दिखाया है. 16वें दिन ‘रामायण’ ने ओवरसीज मार्केट से 8 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ विदेशों में इसकी कुल कमाई 523 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, भारत के 1,051.60 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन को जोड़ दें तो फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 1,574.60 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है. अब फिल्म 1,600 करोड़ रुपये के आंकड़े से सिर्फ 25.40 करोड़ रुपये दूर है. हिंदी में सबसे तेजी से 650 करोड़ कमाने वाली दूसरी फिल्म Advertisement‘रामायण’ ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रच दिया है. फिल्म ने महज 15 दिनों में हिंदी वर्जन से 650 करोड़ रुपये नेट की कमाई कर ली. इसके साथ ही यह हिंदी में सबसे तेजी से 650 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली दूसरी फिल्म बन गई है. इस मामले में पहले नंबर पर ‘धुरंधर 2’ है, जिसने केवल 9 दिनों में यह उपलब्धि हासिल की थी. इस रिकॉर्ड की रेस में ‘रामायण’ ने ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. ‘पुष्पा 2’ को हिंदी में 650 करोड़ रुपये नेट कमाने में 17 दिन लगे थे, जबकि ‘धुरंधर’ ने यह आंकड़ा 23 दिनों में पार किया था. यानी रणबीर कपूर की फिल्म ने इन दोनों फिल्मों के मुकाबले कम समय में यह मुकाम हासिल कर लिया. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म का दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होगी. 16वें दिन बिके 7.56 लाख से ज्यादा टिकट फिल्म की कमाई के साथ टिकटों की बिक्री के आंकड़े भी दिलचस्प हैं. 16वें दिन ‘रामायण’ के लिए करीब 7,56,652 टिकट बिके. वहीं, रिलीज से लेकर 16 दिनों के सफर में फिल्म के कुल 3,56,51,737 टिकट बिक चुके हैं. यानी अब तक साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंच चुके हैं. भाषा के हिसाब से कुल कमाई देखें तो हिंदी वर्जन करीब 669.50 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे है. इसके बाद कन्नड़ वर्जन ने 71.15 करोड़ रुपये, तेलुगु ने 54.85 करोड़ रुपये, मलयालम ने 42.30 करोड़ रुपये और तमिल ने 42.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इन आंकड़ों से पता चलता है कि फिल्म को हिंदी के साथ दक्षिण भारतीय बाजारों में भी दर्शकों का साथ मिल रहा है. नितेश तिवारी ने किया है निर्देशन ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हैं, जबकि साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका निभाई है. यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं. वहीं, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में हैं. फिल्म में लारा दत्ता, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा और यश ने किया है. इसके संगीत की जिम्मेदारी एआर रहमान और हंस जिमर ने संभाली है. बड़े पैमाने पर तैयार की गई इस फिल्म के विजुअल्स और एक्शन को लेकर भी काफी चर्चा हुई है. अब फिल्म के सामने अगला लक्ष्य दुनियाभर में 1,600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना है. साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे वीकेंड में इसकी कमाई कितनी बढ़ती है और हिंदी बॉक्स ऑफिस पर यह कौन सा नया रिकॉर्ड अपने नाम करती है.About the Author15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 08:26 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

