राष्ट्रवाणी: मिस्र में मिला 2000 साल पुराना कब्रिस्तान, कंकालों के मुंह में है सोने की जीभमिस्र में मिला 2000 साल पुराना कब्रिस्तान, कंकालों के मुंह में है सोने की जीभWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 10:26 ISTEgypt Tomb Golden Tongue: मिस्र के मेनूफिया राज्य में पुरातत्वविदों को 2,000 साल से भी पुराने कब्रिस्तान के अवशेष मिले हैं. खुदाई में सैकड़ों पत्थर और मिट्टी के ताबूत, सोने की जीभ, गहने, ताबीज, छोटी मूर्तियां और बाज के दो शव मिले हैं. सोने की जीभ सबसे हैरान करने वाली है. प्राचीन मिस्र के लोग मानते थे कि मृत व्यक्ति को परलोक में बोलने की जरूरत पड़ती है.मिस्र की खुदाई में मिला सोने की जीभ वाला कब्रिस्तान. सांकेतिक फोटो/AIEgypt Discovery: मिस्र की जमीन के नीचे दबे हजारों साल पुराने राज अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. देश के उत्तरी इलाके मेनूफिया में पुरातत्वविदों को एक ऐसा प्राचीन कब्रिस्तान मिला है, जहां सैकड़ों पत्थर के ताबूतों के साथ सोने की जीभ, कीमती गहने, छोटी मूर्तियां और बाज के शव दफन मिले हैं. यह खोज इसलिए भी खास है, क्योंकि यहां एक ही खुले आंगन में बड़ी संख्या में ताबूत एक साथ मिले हैं. पुरातत्व विभाग का कहना है कि इस जगह पर इतनी बड़ी संख्या में ताबूत पहले कभी नहीं देखे गए. यह खोज टेल कोम अबू बिल्लो नाम की जगह पर हुई है. यह इलाका प्राचीन शहर टेरेनौथिस का हिस्सा था. मिस्र के पर्यटन और पुरातत्व मंत्रालय के मुताबिक, खुदाई में पत्थर और मिट्टी के ताबूत, लकड़ी के ताबूतों के बचे हुए हिस्से और मिट्टी की ईंटों से बनी कब्रें मिली हैं. कई कब्रों की बनावट मेहराब जैसी है. कंकालों के मुंह में मिली सोने की जीभ इस खुदाई में सबसे चौंकाने वाली चीज सोने से बनी जीभ के आकार की छोटी वस्तुएं हैं. प्राचीन मिस्र के लोगों की मान्यता थी कि मरने के बाद भी इंसान को दूसरी दुनिया में बोलने की जरूरत होगी. इसी सोच के तहत मृत शरीर के मुंह में सोने की जीभ रखी जाती थी, ताकि वह परलोक में अपनी बात कह सके. सोने की इन जीभों के अलावा खुदाई में सोने की पतली चादरें, कान की बाली, गले में पहनने वाला लॉकेट और दूसरे गहने भी मिले हैं. पुरातत्वविदों को स्कैरब यानी पवित्र माने जाने वाले भृंग के आकार के ताबीज और छोटी-छोटी अंतिम संस्कार से जुड़ी मूर्तियां भी मिली हैं. इनमें से कुछ मूर्तियों पर प्राचीन मिस्र की चित्रलिपि में लिखावट भी है. कब्र के अंदर क्या-क्या मिला?
कब्रिस्तान में मिली चीजों की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती. पुरातत्वविदों को दो बाज के शव भी मिले हैं. इसके अलावा छोटे स्फिंक्स की मूर्तियां और बाज के रूप में दिखाए जाने वाले देवता होरस की मूर्तियों के टूटे हुए हिस्से मिले हैं. खुदाई में देवी आइसिस-अफ्रोडाइट से जुड़ी एक मिट्टी की कलाकृति भी मिली है. इसमें देवी कमल के फूल पर बैठी हैं और उनकी गोद में बच्चा हार्पोक्रेट्स है. इन चीजों से पता चलता है कि उस दौर के लोग मौत के बाद की दुनिया और धार्मिक मान्यताओं को कितनी अहमियत देते थे. एक ही जगह मिले सैकड़ों ताबूत इस खोज की सबसे बड़ी खासियत ताबूतों का एक जगह इतनी बड़ी संख्या में मिलना है. सुप्रीम काउंसिल ऑफ एंटीक्विटीज के महासचिव हिशाम अल-लेथी के मुताबिक, खुले आंगन में इतनी बड़ी संख्या में कब्रों और ताबूतों का मिलना इस जगह के लिए पहली बार है. हालांकि, सभी ताबूत अच्छी हालत में नहीं हैं. कुछ के ढक्कन गायब हैं, जबकि कई पुराने समय में हुई लूट और पत्थर निकालने के काम के कारण टूट गए. कुछ लकड़ी के ताबूतों के सिर्फ निशान और बचे हुए हिस्से मिले हैं. इंसानी अवशेष भी काफी खराब हालत में हैं, लेकिन उनमें शव को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किए गए पदार्थों और रेजिन के निशान अब भी दिखाई देते हैं. कुछ अवशेषों पर पीले, लाल, नीले और सुनहरे रंग की परतों के निशान भी मिले हैं. 2,000 साल से भी पुराने हो सकते हैं ये ताबूत Advertisementशुरुआती जांच के मुताबिक, इस कब्रिस्तान का बड़ा हिस्सा ईसा पूर्व तीसरी और दूसरी शताब्दी का हो सकता है. यह वह समय था जब मिस्र में टॉलेमी राजवंश का शासन था. यहां मिली कब्रें मिस्र के लेट पीरियड के आखिरी दौर से लेकर शुरुआती रोमन शासन के समय तक की मानी जा रही हैं. कब्रों में रखे गहनों और दूसरी चीजों को देखकर पुरातत्व विभाग का मानना है कि इस कब्रिस्तान का इस्तेमाल मुख्य रूप से मध्यम वर्ग के लोग करते थे. यानी यहां सिर्फ राजा-महाराजा या बेहद अमीर लोग ही नहीं, बल्कि आम लोगों से बेहतर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों को भी दफनाया जाता था.About the AuthorYogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 21, 2026, 08:27 ISTऔर पढ़ें

