राष्ट्रवाणी: आसमान से लेकर गंगा पार तक निगरानी, देव दिवाली पर पुलिस ने कसी कमर25 IPS और 50 PPS और 4 हजार जवान.. देव दिवाली पर सुरक्षा के लिए पुलिस ने कसी कमर, इन वाहनों की एंट्री बैनReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 08:35 ISTDev Diwali 2026: वाराणसी में देव दिवाली पर 12 से 15 लाख पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है. सुरक्षा के लिए 4000 जवान तैनात रहेंगे. 25 IPS और 50 PPS अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे. घाटों, सड़कों और गंगा पार पुलिस की निगरानी रहेगी. जानिए ट्रैफिक और पार्किंग की पूरी व्यवस्था. वाराणसी में देव दिवाली की तैयारियां जोरों पर है. इस बार देव दिवाली के महाउत्सव पर काशी में गंगा के दोनों तट पर लाखों दीप जलेंगे. इस महाउत्सव में 12 से 15 लाख पर्यटकों के आने की संभावना है.इसको लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम भी किए गए हैं. 25 आईपीएस और 50 पीपीएस अफसर के कंधो पर पुरे देव दिवाली के सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी. इसका पूरा खाका तैयार हो गया है. वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया की देव दिवाली पर सड़क से लेकर घाट और गंगा की लहरों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेंगी. 24 नवंबर को 4000 सुरक्षा के जवान पुरी कमान संभालेंगे. घाटों पर इसके लिए वाच टॉवर भी बनाए गए हैं. वहीं ड्रोन कैमरों से भी पुलिस आसमान से हर छोटी बड़ी गतिविधियों पर नजर रखेगी. ज़ोनल और सेक्टर सिस्टम लागू सुरक्षा के लिहाज से इस महापर्व पर भी पुलिस कमिश्नर ने ज़ोनल और सेक्टर सिस्टम लागू किया है. हर जोनल और सेक्टर में आईपीएस और पीपीएस लेबल के अधिकारियों की तैनाती की गईं हैं.इसके अलावा पर्यटक घाटों तक आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए यातायात पुलिस के साथ सड़को पर सिविल पुलिस भी तैनात रहेंगी. Advertisementबनाए गए हैं पर्याप्त पार्किंग घाटों के आस पास भीड़ न हो और लोग आसानी से वहां तक पहुंच सकें इसके लिए घाट के करीब कई अस्थाई पार्किंग भी बनाई गई हैं. इन पार्किंग में वाहनों को खड़ा कर लोग आसानी से गंगा तट तक पहुंच सकेंगे. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया की पार्किंग के लिए ऐसे जगह चिन्हित हुए हैं जहां से घाटों की दूरी 1 किलोमीटर से भी कम है. सिर्फ बड़े वाहनों पर प्रतिबंध उन्होंने बताया की कार्तिक पूर्णिमा के दिन छोटे वाहनों से आस पास के जिलों के लोग भी इस महाउत्सव में शामिल होने के लिए काशी आ सकतें है. 23 नवंबर की रात से सिर्फ बड़े और भारी वाहनों को शहर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है जो 23 और 24 नवंबर दोनों ही दिन लागू रहेगा. गंगा पार भी पुलिस की तैनाती घाटों के अलावा गंगा उस पार भी पुलिस फोर्स की तैनाती रहेंगी. इसके लिए भी फोर्स डिप्लोएड की गई हैं. बताते चलें कि इस बार गंगा उस पार से फायर क्रैकर शो और ड्रोन शो का भी आयोजन होगा, जिसे लोग गंगा के दोनों ही तट से देख पायेंगे. देव दिवाली पर पहली बार काशी में ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Varanasi,Varanasi,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 08:35 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

