राष्ट्रवाणी: मातृभूमि के ट्रेलर की ट्रोलिंग पर सलमान खान की दो टूक’मेरे बारे में बुरा बोलने से व्यूज मिले तो अच्छी बात है’, मातृभूमि के ट्रेलर की ट्रोलिंग पर सलमान खान की दो टूकWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 08:28 ISTसलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म ‘मातृभूमि’ पर लंबे समय से तलवार लटक रही थी. लंबे समय तक अटके रहने के बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, लेकिन ट्रेलर जारी होने के बाद से सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है. अब सलमान खान ने इसपर रिएक्ट किया है. भाईजान ने ट्रोल्स को जवाब दिया है. सलमान खान ने ‘मातृभूमि’ की ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया. नई दिल्ली. सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. कुछ समय पहले ही सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था. इस फिल्म पर लंबे समय से तलवार लटक रही थी, लेकिन लंबी जद्दोजहद के बाद अब फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. ट्रेलर रिलीज के बाद से ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है. फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का हैदराबाद में प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया गया था. इस इवेंट के दौरान डायरेक्टर अपूर्व लाखिया, सलमान खान और चित्रांगदा सिंह ने फिल्म को लेकर होने वाली आलोचनाओं पर बात की. सलमान खान ने मातृभूमि के ट्रेलर को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया. उन्होंने ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और वीएफएक्स के इस्तेमाल को लेकर उठ रहे सवालों पर भी नाराजगी जाहिर की. सलमान खान ने ‘मातृभूमि’ की ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया हैदराबाद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान से पूछा गया कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर उसे काफी ट्रोल किया जा रहा है. इस पर सलमान खान ने बेबाक अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘अगर मेरी फिल्म या मेरे बारे में बुरा बोलने से लोगों को व्यूज, फॉलोअर्स, शोहरत और पैसे मिलते हैं, तो मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है. मैं इससे खुश हूं. भगवान उनका भला करे’. Advertisementकुछ लोगों का कहना है कि सलमान खान की फिल्म के ट्रेलर में ही पूरी कहानी दिखा दी गई है. एक्टर ने कहा कि दर्शकों को पूरी फिल्म 4 दिसंबर को देखने को मिलेगी. उन्होंने कहा, ‘जो लोग कह रहे हैं कि ट्रेलर बहुत लंबा है या इसमें पूरी फिल्म दिखा दी गई है, ऐसा बिल्कुल नहीं है’. 4 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म सलमान खान आगे कहते हैं, ‘मैं आपको पूरी फिल्म 4 दिसंबर को दिखाऊंगा. कहते हैं न कि किसी किताब को उसके कवर से नहीं आंकना चाहिए, लेकिन आपने तो कवर देखकर ही फैसला सुना दिया है. अब जब चीजें बदलेंगी तो क्या होगा?
उम्मीद है कि ऐसा जरूर होगा’. सलमान खान ने आगे कहा कि जब 5 मिनट के ट्रेलर में लोगों को इतनी खामियां दिख रही हैं, तो ढाई घंटे की फिल्म देखकर न जाने लोग कितनी बातें करेंगे.About the AuthorSub-EditorFrom the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 08:28 ISTऔर पढ़ें

