राष्ट्रवाणी: 2500 साल पुराना है बिहार के भागलपुर का यह चावल, 500 मीटर तक जाती है खुशबू2500 साल पुराना है बिहार का यह चावल, भागलपुर के महाराजा ने शुरू कराई थी खेती, 500 मीटर तक जाती है खुशबूReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 08:32 ISTबिहार के दुर्लभ कतरनी चावल को करीब 2500 साल पुराना बताया गया है. भागलपुर से जुड़े महाराजा के जिक्र के साथ इसकी खेती की बात कही गई है. यह चावल भागलपुर, बांका और मुंगेर में होता है. जहां यह रखा है, वहां से 500 मीटर तक इसकी खुशबू जाती है.ख़बरें फटाफट नई दिल्लीः बिहार के तीन जिलों में एक बेहद दुर्लभ चावल की खेती होती है. इस चावल का नाम कतरनी चावल है. यह चावल करीब 2500 साल पुराना बताया जाता है. इसकी खेती के पीछे महाराजा से जुड़ी कहानी बताई गई है।
अब इसे जीआई टैग भी मिल चुका है. यह चावल इन दिनों दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में आकर्षण का केंद्र बना है. इसके लंबे-लंबे धान लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं. खास बात यह है कि जहां यह चावल और धान रखा है, वहां से 500 मीटर तक इसकी खुशबू फैल रही है। ट्रेड फेयर में इस चावल को लेकर भावना चौधरी पहुंची हैं. उन्होंने बातचीत में बताया कि बिहार के सिर्फ तीन जिलों में ही यह चावल होता है. इनमें भागलपुर, बांका और मुंगेर शामिल हैं. हालांकि, इस चावल का जन्म भागलपुर में हुआ था. महाराजा ने शुरू कराई थी खेती भावना चौधरी के अनुसार कतरनी चावल को पहली बार 19वीं सदी में लगाया गया था. उस समय भागलपुर के महाराजा रहमत अली खान बहादुर थे. उन्होंने पहली बार भागलपुर में कतरनी धान की खेती शुरू की थी. खबर में यह भी कहा गया है कि यह चावल करीब 2500 साल पुराना है. अब यह चावल बहुत दुर्लभ हो चुका है. बिहार के केवल तीन जिलों में ही इसकी खेती होती है. इसका उत्पादन सिर्फ 14 क्विंटल ही होता है. इसके धान काफी बड़े होते हैं. इसके पौधे की लंबाई 175 सेंटीमीटर होती है. यह धान 150 से 160 दिनों में तैयार होता है. इसी वजह से देश के बाकी हिस्सों के किसान इसकी खेती नहीं करते हैं. इसकी खेती बिहार के तीन जिलों तक ही सीमित है. इस चावल को सही मार्केटिंग भी कभी नहीं मिल पाई. यही वजह है कि यह भागलपुर, बांका और मुंगेर से बाहर ज्यादा नहीं जा सका. बिना केमिकल की खेती भावना चौधरी ने बताया कि समय के साथ किसानों ने हर फसल में तरह-तरह के पेस्टीसाइड का इस्तेमाल किया. लेकिन कतरनी चावल की खेती भागलपुर, बांका और मुंगेर में बिना किसी केमिकल के की जाती है. इसी वजह से इसे शुद्ध माना जाता है. यह सेहत के लिए फायदेमंद है. यह चावल हल्के वजन का होता है. इसे खाने के बाद भारीपन महसूस नहीं होता. ट्रेड फेयर में आए एक एक्सपर्ट ने भी इसकी खासियत बताई. उनके मुताबिक इस चावल में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर सेल को नियंत्रित करते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस धान की कटाई 15 दिसंबर के बाद होती है. आमतौर पर 20 से 25 दिसंबर के बीच इसकी कटाई की जाती है. भावना चौधरी अपने पति के साथ कई सालों से इसकी खेती कर रही हैं. वह इस चावल को लेकर इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर पहुंची हैं. उन्होंने भारत मंडपम के हॉल नंबर 14 में फर्स्ट फ्लोर पर स्टॉल नंबर एस109 लगाया है.About the Authorप्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई. इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :DelhiFirst Published :November 21, 2026, 08:32 ISTऔर पढ़ें

