राष्ट्रवाणी: 23 लाख के पैकेज से 70000 महीने तक, IIT के सोहम की कहानी सोचने पर मजबूर कर देगी23 लाख के पैकेज से 70000 महीने तक, IIT बॉम्बे के सोहम की कहानी सोचने पर मजबूर कर देगीWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 15:06 ISTIIT Bombay Graduate Job Struggle: आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई, 23 लाख सालाना का जॉब ऑफर और फिर अचानक स्टार्टअप बंद.. 2026 बैच के सोहम नायक अब महीने के 60-70 हजार रुपये कमा रहे हैं. जानिए कैसे आईआईटी टैग के बावजूद युवा इंजीनियर जॉब सिक्योरिटी की चुनौती से जूझ रहे हैं.IIT Bombay Graduate Job Struggle: टेक ग्रेजुएट ने नौकरी का दर्द बयां किया हैनई दिल्ली (IIT Bombay Graduate). सोहम नायक की कहानी नए जॉब मार्केट का आईना दिखाती है. लाखों स्टूडेंट्स आईआईटी बॉम्बे में जाने का सपना देखते हैं. 2026 बैच के सोहम नायक ने वहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की. साथ में कोडिंग सीखकर 23 LPA का जॉब ऑफर हासिल किया. लेकिन जिस स्टार्टअप में उनकी नौकरी लगी थी, वह बंद हो गया. उन्होंने 1 महीने तक नौकरी ढूंढी. लेकिन बात नहीं बनी. फिर सोहम ने डिजिटल प्रोडक्ट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेड प्रमोशन से कमाई शुरू की. आज सोहम नायक की औसत मासिक कमाई 60,000 से 70,000 रुपये के बीच है. उन्होंने सोशल मीडिया पर करियर की सलाह मांगते हुए अपना दर्द साझा किया. उन्होंने लिखा कि उनका परिवार इस स्थिति से खुश नहीं है. उन्हें लगता है कि ग्रेजुएट को इससे कहीं बेहतर करना चाहिए. सोहम का स्ट्रगल इस बात पर गंभीर बहस छेड़ता है कि आखिर लाखों रुपये खर्च करने और देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़ने के बाद भी युवा जॉब सिक्योरिटी के लिए क्यों जूझ रहे हैं. सिर्फ सोहम नहीं, कई IITians इसी दौर से गुजर रहे हैं एकमात्र उदाहरण नहीं है. 24 वर्षीय IIT ग्रेजुएट ने रेडिट पर लिखा कि पहली स्टार्टअप जॉब के 5 महीने बाद ही उसे निकाल दिया गया. फिर 3 महीने में उसे सिर्फ 2 इंटरव्यू कॉल आए. अन्य IITian ने 10 लाख की ट्रेनर जॉब छोड़कर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में जाने की कोशिश की. कोडिंग प्लेटफॉर्म पर अच्छी रैंक होने के बावजूद उसे मौके नहीं मिल रहे. अमेजन में 1.1 लाख रुपये महीने पर इंटर्नशिप कर चुका एक अन्य छात्र भी बिना फुल टाइम गारंटी के 70000 रुपये की इंटर्नशिप कर रहा है. 20 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट और परिवार की उम्मीदें मिडिल क्लास परिवार के लिए बच्चे को आईआईटी भेजना सिर्फ इमोशनल नहीं, बल्कि आर्थिक निवेश भी होता है. 9वीं-10वीं की फाउंडेशन कोचिंग से लेकर या दिल्ली में रहने और फिर IIT की फीस मिलाकर करीब 18 से 27 लाख रुपये तक खर्च हो जाते हैं. आईआईटी बॉम्बे में ही जनरल कैटेगरी के पहले सेमेस्टर की फीस, हॉस्टल और मेस मिलाकर 1.5 लाख रुपये से ऊपर पहुंच जाती है. ऐसे में जब नौकरी छूटती है या सैलरी उम्मीद से कम रह जाती है तो परिवार पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ना स्वाभाविक है. एआई और कोडिंग की भेड़चाल से बढ़ी मुश्किल AdvertisementAICTE के आंकड़े दिखाते हैं कि स्टूडेंट्स कंप्यूटर साइंस और की तरफ तेजी से भाग रहे हैं. मैकेनिकल और सिविल जैसी कोर ब्रांच में रुचि घट रही है. इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति का मानना है कि एआई जॉब्स खत्म करने के बजाय प्रोडक्टिविटी बढ़ाएगा. इनवेस्टर रमेश दमानी की मानें तो एआई से एंट्री-लेवल सॉफ्टवेयर जॉब्स कम हो सकती हैं. अब सिर्फ बड़ा कॉलेज या बेसिक कोडिंग काफी नहीं है. युवाओं को अपनी मूल ब्रांच और नई तकनीक के तालमेल के साथ लॉन्ग टर्म स्किल्स सीखनी होंगी. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 21, 2026, 15:06 ISTऔर पढ़ें
Trending
- कुंभकरण की 6 महीने की नींद वरदान नहीं बल्कि एक चूक का नतीजा थी! जानें ब्रह्माजी और मां सरस – राष्ट्रवाणी
- ‘नोटबंदी से भी बड़ी आपदा साबित होगा परिसीमन’, शशि थरूर की सरकार को चेतावनी—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- ‘अब कमल हमारे साथ’, अखिलेश यादव का बड़ा दांव, इन दिग्गजों ने थामा सपा का हाथ—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- दंतेवाड़ा: के बैलाडीला में भूस्खलन, तीन किमी तक बहा मलबा—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पब्लिक हो गई ट्रंप-जेडी वेंस की कलह, डैमेज कंट्रोल में ये क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति? – राष्ट्रवाणी
- सर्दियों में बनाना है बाजार वाला सिरका? गोरखपुर की मुरब्बा गली के प्राणनाथ ने बताई ट्रिक – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिक मुक्त कराए गए, सकुशल लौटे अपने गांव – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री बोलते रहे और प्रधानमंत्री मोदी सुनते रहे, आत्मविश्वास से लबरेज अलग अंदाज में सम्राट – राष्ट्रवाणी

