राष्ट्रवाणी: प्रयागराज में महंगाई की मार, राशन-प्रिंट महंगा होने से बिगड़ा छात्रों का बजटप्रयागराज में पढ़ाई हुई महंगी, दाल-सब्जी से लेकर प्रिंट तक के दाम बढ़ने से बिगड़ा छात्रों का बजट, अब पढ़ाई छोड़ घर लौटने का सता रहा डरEdited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 16:23 ISTPrayagraj Students Budget: प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की कमर कमरतोड़ महंगाई ने तोड़ दी है. राशन, सब्जी और कमरे के किराये में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी से छात्रों का मासिक बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है, जिसके चलते अब पढ़ाई के साथ-साथ गुजारा करने के लिए उन्हें कर्ज लेने और पार्ट टाइम काम करने तक की नौबत आ गई है. Prayagraj Students Budget: प्रयागराज में पढ़ाई के लिए लॉज और किराये के कमरों में रहने वाले छात्रों के सामने महंगाई ने नई परेशानी खड़ी कर दी है. रोजमर्रा की जरूरत का सामान महंगा होने से छात्रों का महीने का बजट बिगड़ रहा है. जिन छात्रों का खर्च पहले 7 से 8 हजार रुपये में चल जाता था, अब वही खर्च 10 से 12 हजार रुपये तक पहुंच रहा है. कई छात्रों को महीने के आखिर में घर से अतिरिक्त पैसे मंगाने पड़ रहे हैं, तो कुछ छात्र दोस्तों से उधार लेकर खर्च चला रहे हैं. राशन के साथ पीडीएफ और फोटोकॉपी भी हुई महंगी लॉज में रहने वाली छात्रा आकांक्षा पाल बताती हैं कि सब्जी, दाल, चावल, आटा और दूसरी रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ने का सीधा असर उनके खर्च पर पड़ा है. उनके मुताबिक पहले करीब 7 हजार रुपये में महीने का काम चल जाता था, लेकिन अब खर्च 9 से 10 हजार रुपये तक पहुंच जाता है और कभी-कभी 12 हजार रुपये तक भी चला जाता है. ऐसे में उन्हें घर से अतिरिक्त पैसे लेने पड़ते हैं. आकांक्षा के पिता किसान हैं, इसलिए घर से बार-बार पैसे मांगना उनके लिए भी आसान नहीं है. महंगाई बढ़ने के साथ किताबों से ज्यादा पीडीएफ और फोटोकॉपी का खर्च बढ़ा है. तीन-चार सौ पेज की पीडीएफ निकलवाने में भी अब ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं. उधार और पार्ट-टाइम काम से चल रहा है गुजारा कुंडा के रहने वाले छात्र अभिषेक कुमार के मुताबिक पहले की तुलना में उनका खर्च करीब दोगुना हो गया है. घर से मिलने वाले पैसे से पूरा महीना निकालना मुश्किल हो रहा है. उन्हें हर महीने करीब 5 से 6 हजार रुपये तक दोस्तों या परिचितों से मांगने पड़ते हैं. इस रकम को वापस करने के लिए वह पार्ट-टाइम काम भी करते हैं. अभिषेक बताते हैं कि खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने का सबसे ज्यादा असर पड़ा है. किराये का खर्च भी बढ़ा है. पहले जहां 2500 से 3000 रुपये में कमरा मिल जाता था, अब 3000 से 4000 रुपये तक किराया देना पड़ रहा है. इसके अलावा बिजली का बिल भी अलग से देना पड़ता है. Advertisementपढ़ाई की जरूरतों पर पड़ रहा सीधा असर अभिषेक का कहना है कि महंगाई का असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ रहा है. जब रोजमर्रा के खर्च बढ़ जाते हैं तो किताबें और पढ़ाई से जुड़ी दूसरी जरूरतों पर खर्च कम करना पड़ता है. कई बार परीक्षा में सफलता नहीं मिलने पर घर से पढ़ाई छोड़कर वापस आने की बात भी सुननी पड़ती है. ऐसे में पार्ट-टाइम काम और दोस्तों से उधार लेकर वह किसी तरह महीने का खर्च संभाल रहे हैं. सब्जी और किराने के दामों में नहीं मिली राहत छात्रा निधि गुप्ता के मुताबिक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद रोजमर्रा के सामान की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई, उसका असर अभी भी छात्रों की जेब पर बना हुआ है. उनका कहना है कि भले ही पेट्रोल-डीजल के दाम में कुछ कमी आई हो, लेकिन सब्जी और दूसरी जरूरी चीजों के दाम उसी स्तर पर बने हुए हैं. पहले उनका महीने का खर्च करीब 8 हजार रुपये था, जो अब बढ़कर करीब 12 हजार रुपये तक पहुंच गया है. पापा से मिलने वाले पैसों से खर्च पूरा नहीं होता, इसलिए उन्हें बड़े भाई और मां से भी पैसे लेने पड़ते हैं. एक खर्च बढ़ने पर दूसरी जरूरतों में कटौती निधि बताती हैं कि सब्जी, दूध और किराने का सामान रोज की जरूरत है, इसलिए इनके दाम बढ़ने का असर सीधे पूरे महीने के बजट पर पड़ता है. खर्च बढ़ने पर पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों पर भी समझौता करना पड़ता है. ऑनलाइन क्लास के लिए पीडीएफ निकलवाने में भी अतिरिक्त पैसा खर्च होता है. उनका कहना है कि एक जगह खर्च बढ़ने पर दूसरी जरूरतों में कटौती करनी पड़ती है. कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग छात्रों का कहना है कि उनकी आमदनी का कोई अलग साधन नहीं है. घर से मिलने वाली रकम सीमित है, जबकि किराया, बिजली, खाना, सब्जी, दूध, फोटोकॉपी और पढ़ाई का खर्च लगातार बढ़ रहा है. छात्रों का मानना है कि महंगाई का असर सिर्फ उनकी पढ़ाई पर नहीं, बल्कि उनके परिवार के बजट पर भी पड़ रहा है. उनका कहना है कि रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कीमतों पर नियंत्रण होना चाहिए, ताकि पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले छात्रों का बजट पूरी तरह न बिगड़े.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Prayagraj,Prayagraj,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 16:22 ISTऔर पढ़ें
Trending
- त्वचा दिख रही है रूखी बदरंग? इंस्टेंट ग्लो के लिये चेहरे पर लगाएं ये देसी फेस पैक – राष्ट्रवाणी
- Winter Recipes: सरसों के साग से मटर के निमोना तक, बेहद खास हैं ये देसी व्यंजन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- शिव सौंपेंगे विष्णु को सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी, आधी रात होगा हरि-हर मिलन – राष्ट्रवाणी
- कम बारिश से घटा मूंगफली का उत्पादन, भाव 10 हजार रुपए क्विंटल तक पहुंचे – राष्ट्रवाणी
- गुजरात पुलिस में निकली 3,000 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर से आवेदन शुरू – राष्ट्रवाणी
- धैर्य, अनुशासन और 13वां टेस्ट शतक… बल्ला अड़ाने की आदत छोड़ी और मिला फल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- बच्चों को कब तक अपने साथ सुलाएं और कब बनाएं आत्मनिर्भर? जानिए एक्सपर्ट टिप्स – राष्ट्रवाणी
- घर पर बनाएं बाजार जैसी चॉकलेटी कुकीज, बोरनविटा से तैयार होगी ये मजेदार रेसिपी – राष्ट्रवाणी

