राष्ट्रवाणी: रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ?रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, लग गई लंबी कतारें, जानें कहां है लोकेशन ?Written by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:14 ISTचीन के नानजिंग में एक अनोखा रेस्टोरेंट रोजाना करीब 3,000 लोगों को मुफ्त नूडल्स खिलाता था. यहां खाने के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता था. लेकिन मुफ्त खाने की बढ़ती भीड़ से आसपास के दुकानदारों की कमाई प्रभावित होने लगी. इसके बाद रेस्टोरेंट ने अपने नियम बदल दिए.एआई IMAGEकिसी भूखे को खाना खिलाना इंसानियत का सबसे खूबसूरत काम माना जाता है. दुनिया में कई लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. लेकिन क्या हो, जब किसी की भलाई के लिए शुरू की गई पहल दूसरे लोगों की परेशानी की वजह बन जाए?
चीन से सामने आई एक ऐसी ही कहानी इन दिनों चर्चा में है. यहां एक रेस्टोरेंट ने लोगों को मुफ्त में नूडल्स खिलाने की शुरुआत की थी, लेकिन देखते ही देखते यह पहल आसपास के छोटे दुकानदारों के लिए मुसीबत बन गई. यह मामला चीन के जियांग्सू प्रांत के नानजिंग शहर का है, जहां अक्टूबर 2026 में ‘जीरो युआन नूडल रेस्टोरेंट’ की शुरुआत हुई. इसके संचालक झांग का मकसद था कि आर्थिक रूप से कमजोर और मुश्किल दौर से गुजर रहे लोगों को बिना किसी खर्च के भरपेट भोजन मिल सके. नानजिंग के जियांगनिंग और युहुआताई इलाकों में इसकी दो शाखाएं खोली गईं. यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम 5 बजे से 7 बजे तक लोगों को मुफ्त नूडल्स परोसे जाते थे. खास बात यह थी कि खाने के लिए किसी से पैसे नहीं लिए जाते थे और न ही उसकी आर्थिक स्थिति के बारे में सवाल पूछे जाते थे. धीरे-धीरे इस पहल को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला कि दोनों शाखाओं में रोजाना करीब 3,000 कटोरे नूडल्स बांटे जाने लगे. मशरूम, सोया उत्पादों और सब्जियों से तैयार इन नूडल्स को खाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगने लगीं. मुफ्त खाने से आसपास के दुकानदारों की कमाई हुई कम Advertisementशुरुआत में सोशल मीडिया पर इस पहल की खूब तारीफ हुई, लेकिन जल्द ही आसपास के कारोबारियों ने अपनी परेशानी जाहिर करनी शुरू कर दी. उनका कहना था कि मुफ्त भोजन मिलने के कारण लोग उनकी दुकानों पर खाना खरीदने कम पहुंच रहे हैं. एक दुकानदार के मुताबिक, पहले उसकी रोजाना की कमाई 2,000 से 3,000 युआन तक होती थी, लेकिन अब यह घटकर कुछ सौ युआन रह गई है. वहीं, एक अन्य नूडल शॉप संचालक ने अपनी आमदनी में करीब 30 प्रतिशत गिरावट आने की बात कही. अब चुनिंदा लोगों को ही मिलेगा मुफ्त भोजन विवाद बढ़ने के बाद स्थानीय प्रशासन और खाद्य और बाजार निगरानी विभाग ने मामले की जांच की. शुरुआती जांच में रेस्टोरेंट के लाइसेंस और साफ-सफाई की व्यवस्था सही पाई गई. हालांकि, आसपास के व्यापारियों की शिकायतों को देखते हुए रेस्टोरेंट प्रबंधन ने अपनी नीति बदल दी. अब मुफ्त नूडल्स का लाभ सभी लोगों के बजाय 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, सफाई कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों को देने का फैसला किया गया.About the AuthorMultimedia ProducerKirtika Tyagi is a dedicated journalist and multimedia producer with good experience in writing and creating digital content, especially videos. She understands what the audience likes and knows how to present …न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :Other IndiaFirst Published :November 22, 2026, 12:14 ISTऔर पढ़ें

