राष्ट्रवाणी: बस में बुजुर्ग के साथ वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो, लगाई फटकारबस में बुजुर्ग के साथ वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो, एडिट करने वालों को लगाई फटकार-‘जानबूझकर किया गया’Written by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:38 ISTमराठी एक्ट्रेस अनुष्का पिंपुटकर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था. इस वीडियो में वो बुजुर्ग शख्स के साथ गलत बर्ताव करते दिख रही थीं. अब अनुष्का ने अपने वीडियो मेसेज के जरिए साफ किया कि ये गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है. ये उनके फिल्म के प्रमोशन कैंपेन का हिस्सा था. एक्ट्रेस ने वीडियो डिलीट करने की मांग की.अनुष्का पिंपुटकर ने अपने वायरल वीडियो पर नाराजगी जाहिर की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम anushka_pimputkar_official)नई दिल्ली. मराठी एक्ट्रेस अनुष्का पिंपुटकर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी वजह से अनुष्का काफी ट्रोल भी हो रही हैं. अब मराठी एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर इस पूरे मामले में चुप्पी तोड़ी और अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने वीडियो एडिट करने वाले को खरी-खोटी सुनाते हुए इसे डिलीट करने की मांग की है. अनुष्का ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए बताया है कि वायरल वीडियो को उनकी मराठी फिल्म ‘जनक’ के प्रमोशन के लिए बनाया गया था. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने जानबूझकर वीडियो का अहम हिस्सा हटाकर उसे गलत संदर्भ में सोशल मीडिया पर शेयर किया. एक्ट्रेस ने जाहिर की नाराजगी अनुष्का ने एक वीडियो मेसेज शेयर कर बताया कि पिछले एक-दो दिनों से कई सोशल मीडिया यूजर्स और न्यूज पेज इस क्लिप को शेयर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि असल में यह वीडियो उनकी फिल्म ‘जनक’ के प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा था. ओरिजिनल वीडियो के आखिर में फिल्म का नाम और उसकी रिलीज डेट भी बताई गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने उस हिस्से को काटकर सिर्फ क्लिप वायरल कर दी. फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा था वीडियो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों में मेन्स राइट एक्टिविस्ट दीपिका भारद्वाज भी शामिल थीं. उन्होंने एक्ट्रेस पर बुजुर्ग व्यक्ति के साथ जबरदस्ती करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि था. अनुष्का का कहना है कि एडिटेड वीडियो के जरिए उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है. Advertisementएक्ट्रेस ने उन सोशल मीडिया पेजेस और पीआर पेजों पर भी नाराजगी जाहिर की, जिन्होंने बिना पूरी जानकारी जांचे वीडियो शेयर कर दिया. उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म ‘जनक’ में भी दिखाया गया है कि सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स पाने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं और उनके साथ रियल लाइफ में भी कुछ ऐसा ही हुआ.About the AuthorSub-EditorFrom the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 11:38 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

