राष्ट्रवाणी: पत्नी की जीत के लिए मांगी मन्नत, सरपंच बनते ही दंडवत यात्रा पर निकला पतिपंचायत चुनाव: पत्नी सरपंच का चुनाव जीती तो पति ने निभाई मन्नत, 13 KM दंडवत यात्रा कर जा रहे सांवलिया सेठ के दरबारReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:09 ISTSarpanch Chunav Winning Unique Vow: चित्तौड़गढ़ जिले के भाटोली बागरियान गांव में सरपंच चुनाव जीतने के बाद एक अनोखी मन्नत चर्चा में है. सरपंच गुड्डी बाई के पति सत्यनारायण गुर्जर ने पत्नी की जीत के लिए सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी थी कि जीत मिलने पर वह भाटोली से सांवलियाजी मंदिर तक दंडवत यात्रा करेंगे. चौथे चरण में हुए चुनाव में गुड्डी बाई 270 से अधिक मतों से जीतकर सरपंच बनीं. इसके बाद सत्यनारायण ने अपनी मन्नत पूरी करने का संकल्प लिया. वह जीत के बाद चार दिन तक घर नहीं गए और भाटोली स्कूल से दंडवत यात्रा शुरू की. भाटोली बागरियान से सांवलियाजी मंदिर की दूरी करीब 13 किलोमीटर है. इस कठिन यात्रा में उनके साथी और समर्थक भी साथ चल रहे हैं. रास्ते में ग्रामीण उनकी श्रद्धा और संकल्प को देखने के लिए जुट रहे हैं.चित्तौड़गढ़ जिले के भाटोली बागरियान गांव में सरपंच चुनाव जीतने के बाद एक अनोखी मन्नत चर्चा में हैचित्तौड़गढ़. चुनाव में जीत के लिए लोग तरह-तरह की मन्नतें मांगते हैं. कोई मंदिर में प्रसाद चढ़ाने का संकल्प लेता है, तो कोई पैदल यात्रा करने की मन्नत मांगता है. लेकिन चित्तौड़गढ़ जिले के भाटोली बागरियान गांव में एक सरपंच पति ने ऐसी मन्नत मांगी, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए. पत्नी के सरपंच बनने पर उसने जमीन पर दंडवत करते हुए सांवलियाजी मंदिर पहुंचने का संकल्प लिया था. चुनाव में पत्नी की जीत हुई तो पति भी अपनी मन्नत निभाने के लिए निकल पड़ा. करीब 13 किलोमीटर की कठिन दंडवत यात्रा कर वह सांवलिया सेठ के दरबार में पहुंच रहा है. उसकी इस अनूठी यात्रा को देखने के लिए रास्ते में ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है. लोग उसके संकल्प और श्रद्धा की चर्चा कर रहे हैं. जिले की बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत भाटोली बागरियान में गुड्डी बाई सरपंच चुनी गई हैं. उनके पति सत्यनारायण गुर्जर नीम गांव के निवासी हैं. पंचायत चुनाव के चौथे चरण में हुए मतदान में गुड्डी बाई ने 270 से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज की. चुनाव से पहले नामांकन दाखिल करते समय सत्यनारायण ने सांवलिया सेठ के दरबार में मन्नत मांगी थी कि यदि उनकी पत्नी सरपंच बनती हैं तो वह भाटोली से सांवलियाजी मंदिर तक दंडवत यात्रा करेंगे. पत्नी की जीत के बाद उन्होंने अपना संकल्प पूरा करने का फैसला किया. चार दिन घर नहीं गए और स्कूल से शुरू की दंडवत यात्रा Advertisementसत्यनारायण ने जीत के बाद घर जाने के बजाय मन्नत पूरी करने की तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने करीब चार दिन घर से बाहर बिताए. उनका कहना था कि जब तक मन्नत पूरी नहीं होगी, वह घर नहीं जाएंगे. इसके बाद उन्होंने भाटोली गांव के स्कूल से दंडवत यात्रा शुरू की. इसी स्कूल में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान हुआ था. इसलिए उन्होंने यात्रा की शुरुआत भी उसी जगह से की, जहां उनकी पत्नी को जीत मिली. 13 किलोमीटर की कर रहे दंडवत यात्रा भाटोली बागरियान से सांवलियाजी मंदिर की दूरी करीब 13 किलोमीटर है. सामान्य तौर पर यह सफर पैदल कुछ घंटों में पूरा किया जा सकता है, लेकिन दंडवत यात्रा में श्रद्धालु जमीन पर लेटकर शरीर को पूरी तरह दंडवत करते हुए आगे बढ़ता है. ऐसे में हर कदम तय करना बेहद कठिन और थकाने वाला होता है. सत्यनारायण के साथ उनके साथी और समर्थक भी यात्रा में शामिल हैं. वे रास्ते में उनकी मदद कर रहे हैं और हौसला बढ़ा रहे हैं. रास्ते में देखने के लिए जुट रही लोगों की भीड़ सत्यनारायण की इस अनूठी यात्रा को देखने के लिए रास्ते में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है. लोग उनकी श्रद्धा, संकल्प और मन्नत पूरी करने के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं. चुनावी जीत के जश्न के बीच उनकी यह यात्रा गांव में चर्चा का विषय बन गई है. सत्यनारायण अब दंडवत करते हुए सांवलिया सेठ के दरबार में पहुंचकर अपनी मन्नत पूरी करेंगे.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Chittaurgarh,Chittaurgarh,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 11:09 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

