राष्ट्रवाणी: सर्दियों में गीजर खरीदने का बना रहे हैं प्लान, तो पहले जान लें ये जरूरी बातेंसर्दियों में गीजर खरीदने का बना रहे हैं प्लान, तो पहले जान लें ये जरूरी बातेंReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:10 ISTसर्दियों में ठंडे पानी से बचने के लिए अगर आप नया गीजर खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में 3 हजार रुपये से लेकर 17 हजार रुपये तक के कई विकल्प मौजूद हैं. जौनपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी नरेंद्र सिंह ने इंस्टेंट, स्टोरेज, गैस और इलेक्ट्रिक गीजर की कीमतों के साथ खरीदारी के दौरान सुरक्षा से जुड़ी जरूरी बातें बताई हैं. जौनपुर: ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है और ऐसे में सुबह-सुबह ठंडे पानी से नहाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं लगता. अगर इस ठंड में आप भी अपने घर के लिए एक नया गीजर खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में इस बार कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. इस सीजन में आए नए गीजर न सिर्फ आपकी जेब के अनुकूल और पूरी तरह सुरक्षित हैं, बल्कि आपकी सेहत और खूबसूरती का भी खास ख्याल रखते हैं. गर्म पानी के साथ सेहत और खूबसूरती का भी ख्याल लोकल 18 से बातचीत करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि अब ग्राहक केवल गर्म पानी तक सीमित नहीं रहे, बल्कि वे अपनी सेहत और ब्यूटी को लेकर भी काफी जागरूक हो गए हैं. आमतौर पर ठंड में गर्म पानी से नहाने पर लोगों को बाल झड़ने और त्वचा से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ग्राहकों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए बाजार में ऐसे आधुनिक गीजर आए हैं, जो पानी गर्म करने के साथ-साथ इन समस्याओं से भी राहत दिलाते हैं. 3 हजार से शुरू है गीजर की कीमत दुकानदार ने बताया कि इस बार बाजार में ग्राहकों के बजट के अनुसार पांच से छह तरह के गीजर उपलब्ध हैं. इनमें इलेक्ट्रिक गीजर, गैस गीजर, सोलर गीजर और बाल्टी में डालकर पानी गर्म करने वाले इमर्शन रॉड शामिल हैं. कीमतों की बात करें तो इंस्टेंट गीजर की शुरुआती कीमत करीब 3,000 रुपये है. वहीं, अगर आप बड़े परिवार के लिए 25 से 30 लीटर क्षमता वाला स्टोरेज गीजर लेना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत 6,500 रुपये से होती है और फीचर्स के हिसाब से यह 15 से 17 हजार रुपये तक में आसानी से मिल जाता है. Advertisementगैस के बजाय इलेक्ट्रिक गीजर बन रहे पहली पसंद नरेंद्र सिंह ने बताया कि गैस गीजर की मांग दिन-ब-दिन कम होती जा रही है. इसकी मुख्य वजह रसोई गैस की बढ़ती कीमतें और सिलेंडर बुकिंग का 15 से 20 दिनों का लॉकिंग पीरियड है. दूसरी ओर, अब 24 घंटे बिजली की उपलब्धता होने के कारण लोग गैस के बजाय इलेक्ट्रिक गीजर को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं. सस्ते लोकल गीजर खरीदने से बचें, हो सकता है बड़ा नुकसान दुकानदार ने बताया कि कई लोग सस्ते के चक्कर में लोकल गीजर खरीद लेते हैं, जो बेहद जोखिम भरा होता है. लोकल गीजर में सुरक्षा के कोई मानक नहीं होते. कई बार ऑटो कट-ऑफ काम न करने से थर्मोस्टैट ब्लास्ट होने या करंट लगने का खतरा बना रहता है. इसके बजाय हमेशा ब्रांडेड और 5-स्टार रेटेड गीजर ही चुनें. ये न केवल बिजली की बचत करते हैं, बल्कि इनमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स होते हैं, जो हल्की सी स्पार्किंग होने पर भी गीजर को अपने आप बंद कर देते हैं. गीजर इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान इसके साथ ही, बाथरूम में गीजर इस्तेमाल करते समय उचित वेंटिलेशन का होना बेहद जरूरी है, ताकि नहाते वक्त दम घुटने की समस्या न हो.कमेंट करेंDisclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our and .Loading comments…About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.ADD YOUR COMMENTLocation :Jaunpur,Jaunpur,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 11:10 IST
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

