राष्ट्रवाणी: इसी मामले में पूर्व मंत्री के निजी सहायक दिलबाग सिंह ने भी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. लेकिन अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी. इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट भी सुखदेव सिंह भुल्लर और दिलबाग सिंह की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर चुका था. अभियोजन पक्ष ने अदालत में दलील दी थी कि मामले में DVR, पिस्टल और मोबाइल फोन जैसी चीजों की बरामदगी बाकी है. गवाहों को प्रभावित करने और सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका भी जताई गई थी. जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए हिरासत की जरूरत बताई थी. पीड़ित परिवार के कानूनी सलाहकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता सरबजीत सिंह वेरका के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने 17 नवंबर के आदेश में पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया था. राज्य सरकार ने नोटिस स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई से पहले जवाबी हलफनामा दाखिल करने की बात कही है. गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी ओपिंदर कौर ने कहा कि परिवार अगली सुनवाई में अदालत के सामने अपना जवाब दाखिल करेगा. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों ने अग्रिम जमानत हासिल करने के लिए अदालत के सामने तथ्यों को छिपाया और उसे गुमराह किया. उन्होंने यह भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गवाहों को धमकाया जा रहा है और प्रभावित करने की कोशिश हो रही है. ओपिंदर कौर ने कहा, ‘हम अगली सुनवाई में अपना जवाब दाखिल करेंगे.’ QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
Trending
- बालाघाट के हीरी मेले में चाऊमीन से फूड पॉइजनिंग: 118 बच्चे और 12 वयस्क अस्पताल में भर्ती – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के किसानों को 19,257 रुपये दे सरकार- छन्नी साहू, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- SEBI FPI Disclosure Rules: शेयर बाजार की पारदर्शिता से समझौता कर रही सरकार, कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल – राष्ट्रवाणी
- राजधानी के इस इलाके में गैंगवार, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर भिड़े दो गुट, मचा हड़कंप—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- Kota-Udaipur Highway Accident: खाटू श्यामजी दर्शन कर लौट रहे धुले के परिवार की क्रूजर ट्रक से टकराई, 9 की मौत – राष्ट्रवाणी
- कांकेर: एसीबी कार्रवाई: नाली में फेंकी 1.50 लाख की रिश्वत बरामद, जीएसटी सहायक आयुक्त व सीए गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- CG Patwari Strike Ended: 41 दिनों बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद काम पर लौटने का फैसला – राष्ट्रवाणी
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी

