राष्ट्रवाणी: क्या होता है ‘भाड़ में जाओ’ का असली मतलब? जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान, जानें क्या होता है ‘भाड़ में जाओ’ का असली मतलब? जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान, जानें क्या है कहावत का अर्थReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:10 ISTबुंदेलखंड में बातों-बातों में एक वाक्या का खूब उपयोग होता है कुछ लोग इसे समान्य समझते हैं तो कुछ लोग इस एक गाली की तरह लेते हैं. बुंदेलखंड के क्षेत्र में उपोयग होने वाली कहावत ‘भाड़ में जाओ’ का असली मतलब और इसका इतिहास क्या है. जानिए सागर के दशरथ गुप्ता से पूरी जानकारी. बुंदेलखंड में अक्सर जब लोगों के बीच बातचीत चल रही हो और किसी पर किसी को गुस्सा आ जाता है या कोई बात बार-बार कहने के बाद भी सामने वाला समझता नहीं है तो दुत्कारते हुए कह देते हैं ‘भाड़ में जाओ’, किसी को यह शब्द बुरा लग जाता है, कोई सुनकर चुप हो जाता है तो कोई वहां से भाग जाता है और कभी-कभी इसी शब्द को लेकर बड़े-बड़े विवाद भी हो जाते हैं लेकिन ‘भाड़ में जाओ’ का असली मतलब क्या है आज की पीढ़ी के लोग शायद ही जानते होंगे. इसलिए आज हम इसी भाड़ में जो कहावत को समझने की कोशिश करेंगे.. सागर की भरभुजा गली में पिछले तीन पीढ़ियों से काम करने वाले दशरथ गुप्ता बताते हैं कि उनके दादा यहां पर इस तरह का काम करते थे जिसमें चना, मूंगफली, गेहूं, तीली, राजगीर, दाल जैसी अन्य तरह की जो खाने वाली चीज होती है जिनको भूनकर खाया जाता है उसको भाड़ पर ही भूना जाता है. आजकल काम थोड़ा कम हो गया है इसलिए भाड़ को भी छोटा कर दिया गया है. आज जितना भाड़ दिखाई दे रहा है पहले इसका डबल हुआ करता था. लोहे की कढ़ाई भी बहुत बड़ी होती थी. हम लोग चना, गेहूं, मूंगफली, दाल आज भी भूनने का काम करते हैं. पूरी कहानी को समझे अगर बाहर को लेकर बात की जाए तो यह देखने में लोहे की सामान्य भट्टी की तरह ही होता है लेकिन इसकी बनावट कुछ अलग होती है. इसको बनाने को लेकर बात की जाए तो लोहे की टंकी लेते हैं जो लगभग 3 फीट की ऊंचाई और दो फीट की गोलाई वाली होती है इसमें 4 से 6 इंच तक अंदर तरफ मिट्टी को थापते हैं. भट्टी को देख अगर इसमें केवल नीचे की तरफ से हवा जाने के लिए एक छेद होता है लेकिन भाड़ में जिस हिस्से पर कढ़ाई रखी होती है उसके नीचे बाजू में एक छह बाय 6 इंच का हिस्सा कटा हुआ होता है जिससे अंदर जलने वाली आज की लपटें ऊपर निकलती हैं और इसके ऊपर जो कढ़ाई रखी होती है उसमें काली रेत होती है वह डाली होती है इस रेत में ही अनाज को भुनने के लिए डाला जाता है. तो इस भट्टी और भट्टी पर रखी कढ़ाई, कढ़ाई में भुनने वाले पूरे कांबिनेशन को भाड़ कहा जाता है. गुस्से में लोग इसी भाड़ में जाने का कह देते हैं. अगर कढ़ाई में जाएं तो भी नुकसान और इस भट्टी में भाड़ में जाए तो भी नुकसान. About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sagar,Madhya PradeshFirst Published :November 22, 2026, 11:10 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

