राष्ट्रवाणी: बहरीन गया युवक, बैग में मिली चुनौटी और खैनी, 18 लाख रुपये भरा जुर्मानाआजमगढ़ से बहरीन गया युवक, बैग में मिली चुनौटी और खैनी, 18 लाख रुपये भरा जुर्मानाWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:04 ISTआजमगढ़ जिले के रहने वाले युवक को अपने साथ बैग में तंबाकू लेकर बहरीन जाना भारी पड़ गया. युवक को वहां के कस्टम विभाग ने पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद जब युवक ने करीब 18 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर जमा किया, तब पुलिस ने उसे रिहा किया. घटना 29 अक्टूबर की है.युवक के बैग से निकला तंबाकू. (एआई इमेज)आजमगढ़ः उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले सौरभ राय को साथ में तंबाकू लेकर बहरीन जाना भारी पड़ गया. बहरीन एयरपोर्ट पर सामान की चेकिंग में चुनौती और खैन मिलने पर कस्टम विभाग ने हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया. आरोप है कि सौरभ को करीब 18 दिन तक बहुत ही ठंडे कमरे में रखा गया और फिर 7200 दीनार यानी कि 18 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उन्हें रिहा किया और फिर वह सऊदी अरब से चेन्नई और दिल्ली होते हुए घर पहुंचे. बैग से मिली थी चुनौटी और खैनी बीते 29 अक्तूबर को आजमगढ़ के अहरौला स्थित भवरूपुर गांव के रहने वाले सौरभ राय काम के लिए मुंबई से बहरीन गए थे. वहां एयरपोर्ट पर उनके सामान में कस्टम के अधिकारियों को चुनौटी और खैनी मिली. इसके बाद सौरभ का मोबाइल और बैग जब्त कर लिया गया और हिरासत में ले लिया गया. जब परिवार से संपर्क टूट गया तो परिवार के लोग स्थानीय प्रशासन के साथ विदेश और गृह मंत्रालय से मदद मांगी. उन्होंने बहरीन में रहने वाले परिचितों से भी संपर्क किया. परिचितों की मदद से बहरीन में वकील की व्यवस्था की गई. इसके बाद अदालत में जुर्माना जमा करवाया गया, तब उनकी रिहाई हुई. घटना को लेकर क्या बोला पीड़ित का भाई इस पूरे मामले को लेकर सीओ बूढ़नपुर विजय सिंह गौर ने बताया कि सौरभ की सकुशल वापसी की जानकारी मिलने के बाद संबंधित थाने से पुलिसकर्मियों को भेजकर उनका बयान दर्ज करवाया है. सौरभ के बड़े भाई ऋषभ राय ने बताया कि आजमगढ़ के एसएसपी की सक्रियता से सौरभ की वापसी हो पाई है. सौरभ टाइफाइड और मलेरिया से पीड़ित है. उनका इलाज चल रहा है. सौरभ ने बताई आपबीती बहरीन से घर लौटने के बाद सौरभ ने बताया कि कस्टम विभाग ने पूछताछ के बाद उन्हें बहरीन पुलिस और अपराध जांच विभाग को सौंप दिया था. वहां बार-बार पूछा जाता रहा कि बरामद सामान तस्करी के लिए तो नहीं लाया गया था. सौरभ ने यह भी बताया कि उन्हें सजा देने के लिए एक कमरे का एसी 16 डिग्री पर चला दिया गया और केवल एक हल्की चादर दे दी गई थी. About the AuthorChief Sub EditorPrashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 11:04 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

