राष्ट्रवाणी: खुद नेशनल तक खेले, अब स्टूडेंट्स को चैंपियन बना रहे सहारनपुर के रवि खुद नेशनल तक खेले, अब स्टूडेंट्स को चैंपियन बना रहे सहारनपुर के रविReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:04 ISTSaharanpur kabaddi player: सहारनपुर के खिलाड़ी लगातार ऊंचाइयों को छू रहे हैं और मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं. हाल ही में लखनऊ में आयोजित मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में 30 से 35 वर्ष की आयु वर्ग में सहारनपुर के एक खिलाड़ी ने चार मेडल जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने स्टूडेंट्स को भी आगे बढ़ने का हौसला दिया है. सहारनपुर: जिले के खिलाड़ी लगातार ऊंचाइयों को छू रहे हैं और मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं. हाल ही में लखनऊ में आयोजित मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में 30 से 35 वर्ष की आयु वर्ग में सहारनपुर के एक खिलाड़ी ने चार मेडल जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने स्टूडेंट्स को भी आगे बढ़ने का हौसला दिया है. हम बात कर रहे हैं सहारनपुर के रहने वाले रवि कोरी की. रवि कबड्डी के खिलाड़ी हैं, लेकिन कबड्डी में जिस मुकाम को हासिल करना चाहते थे, वह सपना पूरा नहीं हो सका. उन्होंने दिन-रात मेहनत की और स्टेट व नेशनल स्तर पर भी खेला, लेकिन उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए, जहां पहुंचने की उनकी इच्छा थी. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. अब वह अपने स्टूडेंट्स को कबड्डी सिखाकर उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाना चाहते हैं, जहां तक वह खुद नहीं पहुंच सके. वह अपने अधूरे सपने को बच्चों के जरिए पूरा होते देखना चाहते हैं. उन्हें उम्मीद है कि उनके स्टूडेंट्स एक न एक दिन वह उपलब्धि जरूर हासिल करेंगे, जिसका सपना उन्होंने देखा था. हालांकि, रवि ने हाल ही में लखनऊ में आयोजित मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में चार मेडल जीतकर एक बार फिर साबित कर दिया कि आज भी उनमें वही जोश और जुनून है. बढ़ती उम्र भले ही उन्हें उनके लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सकी, लेकिन उनका हौसला आज भी बरकरार है. किस्मत और उम्र को आज भी मात दे रहे रवि कोरी रवि कोरी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वह सहारनपुर में कबड्डी के सीनियर खिलाड़ी हैं, लेकिन, लखनऊ में उन्होंने अलग-अलग खेलों में हिस्सा लिया. लखनऊ में आयोजित मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में उन्होंने 30 से 35 वर्ष की आयु वर्ग में सबसे पहले 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया और सिल्वर मेडल जीता. इसके बाद उन्होंने ट्रिपल जंप में भाग लिया, जिसमें तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. तीसरे इवेंट 200 मीटर दौड़ में भी उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके अलावा, उन्होंने टीम इवेंट रिले में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल हासिल किया. रवि बताते हैं कि उन्हें शुरू से ही कबड्डी का शौक रहा है. जब वह गोचर महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे, तब वहां के एचओडी ने उन्हें बताया कि वह कबड्डी में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. इसके बाद उन्होंने कबड्डी खेलना शुरू किया, लेकिन संयोग से वह उनका आखिरी साल था और पहले ही साल में उन्हें अच्छी सफलता नहीं मिली. Advertisementमास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में जीते मेडल इसके बाद उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार में दाखिला लिया और वहां कबड्डी की तैयारी शुरू की. उन्हें धीरे-धीरे अच्छे परिणाम मिलने लगे और वे कबड्डी में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने वहां से स्टेट और नेशनल स्तर पर भी खेला, लेकिन उन्हें वह उपलब्धि नहीं मिल पाई, जिसकी उन्हें उम्मीद थी. रवि ने बताया कि हाल ही में वह मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गए थे. वहां उन्होंने अलग-अलग खेलों में भाग लिया और मेडल भी जीते. उनका मानना है कि अगर हम खुद कुछ कर पाएंगे, तभी बच्चों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकेंगे. वह जिस मुकाम को हासिल नहीं कर पाए, अब अपने स्टूडेंट्स के जरिए उस सपने को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. रवि के मुताबिक, उनके बच्चे अच्छे स्तर पर खेल रहे हैं. सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों में उनके स्टूडेंट्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में ये बच्चे जरूर उनका नाम रोशन करेंगे.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Saharanpur,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 11:04 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

