राष्ट्रवाणी: आज भी मिर्जापुर सिविल लाइन में मौजूद है ब्रिटिश हुकूमत की निशानीकभी अंग्रेजों का ठिकाना था मिर्जापुर, आज भी सिविल लाइन में मौजूद है ब्रिटिश हुकूमत की निशानी, ASI ने किया संरक्षितReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 10:49 ISTMirzapur News: मिर्जापुर में आज भी अंग्रेजों के शासनकाल की एक ऐसी निशानी मौजूद है, जो उस दौर की कहानी बयां करती है. शहर के सिविल लाइन इलाके में बनी ब्रिटिश सेमेट्री में 40 से ज्यादा अंग्रेजों के शव दफन हैं. कभी अंग्रेजों के व्यापार और सैन्य गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहे मिर्जापुर में इस कब्रगाह को भारतीय पुरातत्व विभाग ने संरक्षित स्मारक के रूप में सुरक्षित रखा है. इसके चारों तरफ बाउंड्रीवाल भी बनाई गई है. मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर शहर आज भी अंग्रेजों के शासनकाल की कई निशानियां अपने अंदर समेटे हुए है. यहां ऐसी ऐतिहासिक इमारतें और धरोहरें मौजूद हैं, जो ब्रिटिश हुकूमत के दौर की याद दिलाती हैं. इन्हीं में से एक है शहर के सिविल लाइन इलाके में बनी ब्रिटिश सेमेट्री. यह अंग्रेजों की कब्रगाह है, जहां 40 से ज्यादा अंग्रेजों के शव दफन किए गए थे. कई साल पुरानी यह जगह आज भी मौजूद है और भारतीय पुरातत्व विभाग ने इसे संरक्षित स्मारक के रूप में सुरक्षित रखा है. अंग्रेजों ने मिर्जापुर को व्यापार और सैन्य गतिविधियों के लिहाज से खास जगह दी थी. यहां से वे पूर्वांचल में अपना शासन चलाते थे. ब्रिटिश शासन के दौरान शहर में कई ऐतिहासिक इमारतें और दूसरी धरोहरें बनाई गईं. सिविल लाइन इलाके में बनी ब्रिटिश सेमेट्री भी उसी दौर की निशानी है. इसके चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाई गई है, ताकि इस ऐतिहासिक जगह को नुकसान न पहुंचे. अंग्रेजों के लिए खास था मिर्जापुर मिर्जापुर अंग्रेजों के लिए व्यापार और सैन्य गतिविधियों का अहम केंद्र था. यहां के कालीन, पत्थर और पीतल उद्योग पर उनकी खास नजर थी. इसी वजह से उन्होंने यहां बाजारों का निर्माण कराया. वहीं, अंग्रेजी अधिकारियों की मौत के बाद उनके शवों को दफनाने के लिए शहर के सिविल लाइन इलाके में ब्रिटिश सेमेट्री बनाई गई थी. इसके अलावा चुनार किले का इस्तेमाल भी अंग्रेजों ने सैन्य गतिविधियों के लिए किया. यहां उन्होंने अस्तबल बनवाए थे और किले के मैदान में युद्धाभ्यास किया जाता था. आज भी मिर्जापुर में अंग्रेजों के शासनकाल की कई निशानियां मौजूद हैं. इनमें ब्रिटिश सेमेट्री भी शामिल है, जो उस दौर की कहानी बताती है. Advertisement आज भी सुरक्षित है कब्रगाह शहर के सिविल लाइन इलाके में बनी ब्रिटिश सेमेट्री में 40 से ज्यादा अंग्रेजों के शव दफन किए गए थे. उस समय सिविल लाइन को शहर का प्रमुख इलाका माना जाता था. यहां कई सरकारी दफ्तर बनाए गए थे, जहां से अंग्रेज अपना शासन चलाते थे. इसी वजह से अधिकारियों के शवों को दफनाने के लिए इस इलाके में कब्रगाह बनाई गई थी. आज भी इस जगह को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में सुरक्षित रखा गया है. भारतीय पुरातत्व विभाग ने इसे केंद्रीय संरक्षित स्मारक के तहत रखा है. पूरी सेमेट्री के चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनवाई गई है. यहां संरक्षण से जुड़ा बोर्ड भी लगाया गया है, ताकि लोग इस जगह के महत्व को समझ सकें और इस ऐतिहासिक धरोहर को कोई नुकसान न पहुंचे.About the AuthorSeema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Mirzapur,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 10:49 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

