राष्ट्रवाणी: कनाडा में भारतीय कपल की गोली मारकर हत्या, वॉलमार्ट के बाहर हुई घटनाकनाडा में भारतीय कपल की गोली मारकर हत्या, वॉलमार्ट के बाहर हुई घटना, पुलिस जांच में जुटीWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:12 ISTIndian Couple Shot Dead in Canada: कनाडा के कोलंबिया प्रांत में एक भारतीय कपल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनकी पहचान गगनजीत रेहल और सुखजीत कौर के रूप में हुई हैं, घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. ख़बरें फटाफटकनाडा में वॉलमार्ट के बाहर फायरिंग में भारतीय कपल की मौत. (फोटो क्रेडिट- रॉयटर्स)Indian Couple Shot Dead in Canada: कनाडा में रहने वाले भारतीयों की संख्या अच्छी-खासी है और जब यहां उनके खिलाफ कोई घटना होती है, तो खासा डर फैल जाता है. इस बार कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में सनसनीखेज फायरिंग में एक भारतीय कपल की मौत हो गई है. एक वॉलमार्ट स्टोर के बाहर गोलीबारी की घटना में भारतीय मूल के दो युवाओं की मौत हो गई. मरने वालों में 23 साल के युवक और 24 साल की युवती शामिल हैं. पुलिस को आशंका है कि यह हमला किसी सोची-समझी साजिश के तहत किया गया और इसका संबंध संगठित अपराध से हो सकता है. CBC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) ने मृतकों की पहचान 23 वर्षीय गगनप्रीत रेहल और 24 वर्षीय सुखजीत कौर के रूप में की है. ये दोनों कनाडा के डेल्टा इलाके के रहने वाले थे और गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि यहीं इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि ये आपसी रंजिश है या कोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम. क्या है पूरा मामला?
घटना 15 नवंबर की रात करीब 10:38 बजे की है. सरे के 88 एवेन्यू और 124 स्ट्रीट के पास स्थित एक पार्किंग में एक युवक और युवती को गोली लगने की सूचना मिली थी. जानकारी मिलते ही सरे पुलिस और ब्रिटिश कोलंबिया की इमरजेंसी हेल्थ सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं. आनन फानन में दोनों घायलों को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों और मेडिकल टीम ने सीपीआर समेत कई कोशिशें की गईं पर कुछ काम न आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मामले की जांच कर रही इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम के मुताबिक गोलीबारी के थोड़ी ही देर में प्रिंसेस ड्राइव के 9700 ब्लॉक में एक वाहन में आग लगने की खबर मिली. हालांकि दोनों घटनाओं के बीच किसी कनेक्शन की बात सामने नहीं आई है. क्या कह रही है पुलिस?
IHIT की ऑफिसर सार्जेंट फ्रेडा फोंग ने कहा कि इस घटना ने दो परिवारों को सदमे में डाल दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस घटना को लेकर हर पहलू की जांच कर रही है. CBC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक गगनप्रीत रेहल का नाम पहले हथियारों से जुड़े मामलों में पुलिस रिकॉर्ड में आ चुका था, जबकि सुखजीत कौर के कनाडा में आपराधिक या अन्य संपर्कों की जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है. About the AuthorNews18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 22, 2026, 10:55 ISTऔर पढ़ें

