राष्ट्रवाणी: गार्ड भैया के कमरे में मिला बेशकीमती खजाना, देख आप भी रह जाएंगे हैरान!गार्ड भैया के कमरे में मिला लाखों का बेशकीमती खजाना, देख बड़े-बड़े अमीर भी रह जाएंगे हैरान! वीडियो वायरलWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 10:35 ISTसोशल मीडिया पर एक चौकीदार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसके छोटे से कमरे में डायर, जो मालोन और जियोर्जियो अरमानी जैसे महंगे ब्रांड्स के परफ्यूम नजर आ रहे हैं. जिसे देख सब हैरान रह गए. आइए जानते हैं आखिर ये सब आया कहां से…Insta image @the.dognoseeViral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते. कभी किसी आम इंसान का अनोखा टैलेंट सामने आता है, तो कभी उसकी जिंदगी से जुड़ी कोई ऐसी चीज वायरल हो जाती है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती. इन दिनों एक बिल्डिंग के चौकीदार का ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. आमतौर पर गार्ड रूम में कुर्सी, टेबल और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान दिखाई देता है, लेकिन यहां का नजारा कुछ अलग ही था. चौकीदार की शेल्फ पर सजे थे महंगे ब्रांड्स के परफ्यूम दरअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर परफ्यूम इन्फ्लुएंसर चेतन आनंद ने अपने पेज @the.dognosee पर शेयर किया है. वीडियो में वह अपनी बिल्डिंग के गार्ड से मिलने पहुंचते हैं. इसी दौरान उनकी नजर चौकीदार के कमरे में लगी एक छोटी सी लकड़ी की शेल्फ पर पड़ती है. वहां रखी रंग-बिरंगी परफ्यूम की बोतलें देखकर वह भी हैरान रह जाते हैं. चेतन जब एक-एक करके उन परफ्यूम के नाम पढ़ते हैं, तो पता चलता है कि चौकीदार के पास कोई साधारण कलेक्शन नहीं, बल्कि कई मशहूर लग्जरी ब्रांड्स की खुशबुओं का खजाना मौजूद है. इस लिस्ट में मिस डायर, जॉय बाय डायर, जो मालोन, जियोर्जियो अरमानी सी और जारा जैसे नाम शामिल हैं. इतने महंगे ब्रांड्स के परफ्यूम एक छोटी सी शेल्फ पर देखकर खुद चेतन भी अपनी हैरानी छिपा नहीं पाते. Advertisementआखिर चौकीदार के पास कहां से आया इतना महंगा कलेक्शन?
जब चेतन ने चौकीदार से पूछा कि आखिर उनके पास इतने सारे महंगे परफ्यूम कहां से आए, तो उन्होंने बड़ी ही सहजता से इसकी पूरी कहानी बता दी. गार्ड ने बताया कि बिल्डिंग में रहने वाला एक व्यक्ति हाल ही में अपना कमरा खाली करके कहीं और चला गया था. जाते समय उसने अपने सभी परफ्यूम चौकीदार को उपहार में दे दिए थे. View this post on Instagram वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. यूजर्स भी चौकीदार के इस शानदार कलेक्शन को देखकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि भाई के पास तो हम सबका ड्रीम कलेक्शन है. वहीं, दूसरे ने मजाक में कहा कि शायद किसी ने गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए इतने परफ्यूम खरीदे होंगे और बाद में गार्ड को दे दिए. अब वजह चाहे जो भी रही हो, चौकीदार की छोटी सी शेल्फ ने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर ली है.About the AuthorMultimedia ProducerKirtika Tyagi is a dedicated journalist and multimedia producer with good experience in writing and creating digital content, especially videos. She understands what the audience likes and knows how to present …न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :Other IndiaFirst Published :November 22, 2026, 10:35 ISTऔर पढ़ें

