राष्ट्रवाणी: हाथ में 2-3 विवाह रेखाएं देखकर न घबराएं, दूसरी शादी से नहीं इनका सीधा कनेक्शनहाथ में 2-3 विवाह रेखाएं देखकर न घबराएं, दूसरी शादी से नहीं है इनका सीधा कनेक्शन, इनका मतलब कुछ और भी हैWritten by:Last Updated:November 22, 2026, 09:52 ISTMultiple Marriage Lines: हथेली में दो या तीन विवाह रेखाएं होना दूसरी शादी का पक्का संकेत नहीं है. हस्तरेखा शास्त्र में इन्हें प्रेम संबंधों और भावनात्मक जुड़ाव से भी जोड़ा जाता है. विवाह से जुड़ी व्याख्या के लिए दूसरी रेखाओं और पर्वतों को देखना भी जरूरी माना जाता है.ख़बरें फटाफटहाथ में 2-3 विवाह रेखाएं होने का क्या है मतलब?
(Image-एआई generated)Multiple Marriage Lines: हथेली की छोटी उंगली के नीचे दो या तीन आड़ी रेखाएं देखकर कई लोग अपने वैवाहिक जीवन को लेकर चिंता करने लगते हैं. आम धारणा है कि जितनी ज्यादा विवाह रेखाएं होंगी, उतनी ही शादियां होने की संभावना होगी. लेकिन हस्तरेखा शास्त्र में इन रेखाओं का मतलब सिर्फ शादी की संख्या से नहीं जोड़ा जाता. इन्हें प्रेम संबंधों, भावनात्मक जुड़ाव और किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण का संकेत भी माना जाता है. ऐसे में अगर आपकी हथेली में दो या तीन विवाह रेखाएं हैं, तो इसका क्या अर्थ हो सकता है?
क्या ये वाकई दूसरी शादी का संकेत देती हैं? कहां होती हैं विवाह रेखाएं और क्या है इनका मतलब? हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, छोटी उंगली यानी कनिष्ठिका के ठीक नीचे बुध पर्वत के किनारे और हृदय रेखा के ऊपर मौजूद आड़ी रेखाओं को विवाह रेखाएं कहा जाता है. किसी की हथेली में एक रेखा होती है, तो किसी के हाथ में दो या तीन रेखाएं भी दिखाई देती हैं. Advertisementहालांकि, एक से ज्यादा विवाह रेखाएं होने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति की दो या तीन शादियां होंगी. इन रेखाओं को गहरे प्रेम संबंधों, भावनात्मक लगाव और जीवन में किसी खास व्यक्ति के प्रभाव से भी जोड़कर देखा जाता है. इसलिए केवल रेखाओं की संख्या के आधार पर वैवाहिक जीवन का अंदाजा लगाना सही नहीं माना जाता. मुख्य विवाह रेखा और हल्की रेखाएं क्या बताती हैं?
हस्तरेखा शास्त्र में सभी विवाह रेखाओं का महत्व एक जैसा नहीं माना जाता. इनमें एक रेखा मुख्य हो सकती है, जबकि बाकी को सहायक रेखाएं माना जाता है. अगर मुख्य विवाह रेखा के नीचे एक या दो हल्की रेखाएं दिखाई देती हैं, तो कुछ हस्तरेखा विशेषज्ञ इन्हें शादी से पहले के प्रेम संबंधों या किसी के प्रति गहरे भावनात्मक जुड़ाव से जोड़ते हैं. वहीं, दो रेखाएं लगभग समान लंबाई और गहराई वाली हों, तो इन्हें जीवन के दो गंभीर रिश्तों का संकेत माना जाता है. हालांकि, इसका मतलब दूसरी शादी होना तय नहीं है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें , आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. हस्तरेखा विशेषज्ञ जयप्रकाश सिंह के अनुसार, दूसरी रेखाएं भी हैं अहम हस्तरेखा विशेषज्ञ जयप्रकाश सिंह के अनुसार, छोटी सहायक रेखाएं कभी-कभी जीवनसाथी के अलावा परिवार के किसी दूसरे सदस्य के प्रति गहरे भावनात्मक लगाव को भी दर्शाती हैं. विवाह और दांपत्य जीवन के बारे में जानने के लिए सिर्फ विवाह रेखा देखना पर्याप्त नहीं माना जाता. इसके साथ हृदय रेखा, शुक्र पर्वत, गुरु पर्वत और जीवन रेखा की स्थिति भी देखी जाती है. इन सभी का अध्ययन करने के बाद ही हस्तरेखा के आधार पर कोई व्याख्या की जाती है.About the Authorकीर्ति राजपूत हिंदी डिजिटल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 13 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह साल 2021 से News18 हिंदी की धर्म टीम के साथ जुड़ी हैं, जहां…Location :OtherFirst Published :November 22, 2026, 09:52 ISTऔर पढ़ें

