राष्ट्रवाणी: पुष्कर मेले में तीन पीढ़ियों का धमाल, बेटियों-पौत्रियों संग नाचीं गुलाबो सपेराPushkar Mela: जब तक सांस चलेगी, कालबेलिया नृत्य करती रहूंगी, पुष्कर मेले में भावुक हुईं पद्मश्री गुलाबो सपेराReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:45 ISTPushkar Mela Gulabo Sapera Kalbelia Dance: पुष्कर मेले की सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने अपनी चार बेटियों, पौत्रियों और भतीजियों के साथ राजस्थानी लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया. मेला स्टेडियम में कालबेलिया, घूमर और सपेरा नृत्य की प्रस्तुतियों पर देशी-विदेशी दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं. ‘काल्यो कूद पड़्यो मेले में’ गीत पर उनकी प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही. गुलाबो ने कहा कि पुष्कर के रेतीले धोरों से शुरू हुआ उनका नृत्य सफर आज 170 देशों तक पहुंच चुका है. पुष्कर उनके लिए कर्मभूमि और मंदिर के समान है. वह सालभर मेले का इंतजार करती हैं और जब तक सांस चलेगी, यहां आती रहेंगी. उन्होंने बताया कि पुष्कर में डांस स्कूल खोलने का उनका सपना अब पूरा हो गया है. स्कूल बनकर तैयार है और जल्द ही शुरू होगा. इसके जरिए वह राजस्थानी लोककला की विरासत अगली पीढ़ी को सौंपना चाहती हैं.पुष्कर मेले की सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने अपनी तीन पीढियों के साथ लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दियाअजमेर. पुष्कर मेले की सांस्कृतिक संध्या शनिवार को राजस्थानी लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर रही. पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने अपनी चार बेटियों, पौत्रियों और भतीजियों के साथ मंच पर ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि देशी-विदेशी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए. सपेरा, घूमर और कालबेलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने मेला स्टेडियम में खूब तालियां बटोरीं. गुलाबो ने बताया कि पुष्कर के रेतीले धोरों से शुरू हुआ उनका नृत्य का सफर आज दुनिया के 170 देशों तक पहुंच चुका है. जिस की धरती ने उन्हें पहचान दी, वहां लौटकर प्रस्तुति देना उनके लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि पुष्कर का मंच उनके लिए मंदिर के समान है और वह इसे अपनी कर्मभूमि मानती हैं. गुलाबो ने अपनी बेटियों और पौत्रियों को भी इस लोककला से जोड़कर तीसरी पीढ़ी तक अपनी विरासत पहुंचाने का संकल्प लिया है. बेटियों और पौत्रियों के साथ मंच पर उतरीं गुलाबो Advertisementपर्यटन विभाग की ओर से मेला स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री गुलाबो सपेरा मुख्य आकर्षण रहीं. उन्होंने अपनी चार बेटियों, पौत्रियों और चार भतीजियों के साथ अलग-अलग राजस्थानी लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए. ‘काल्यो कूद पड़्यो मेले में’ सहित कई लोकप्रिय गीतों पर कालबेलिया, घूमर और सपेरा नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. परिवार की तीन पीढ़ियों को एक साथ मंच पर देखकर दर्शकों ने भी खूब उत्साह दिखाया. 170 देशों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं गुलाबो ने अपनी संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा साझा करते हुए कहा कि पुष्कर के रेतीले धोरों में उन्होंने नृत्य की शुरुआत की थी. इसी मंच से उन्हें पहचान मिली और आगे बढ़ने का रास्ता खुला. आज वह दुनिया के 170 देशों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं, लेकिन पुष्कर से उनका जुड़ाव कभी कम नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि वह सालभर पुष्कर मेले का इंतजार करती हैं. जब तक सांस चलेगी, तब तक यहां आती रहेंगी और नृत्य करती रहेंगी. उनकी इच्छा है कि उनके प्राण भी नृत्य करते हुए ही निकलें. पुष्कर में खोलेंगी डांस स्कूल, तीसरी पीढ़ी को सौंपेंगी विरासत गुलाबो ने कहा कि वह भले ही ज्यादा पढ़-लिख नहीं पाईं, लेकिन उन्होंने अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाई है. उनकी बेटियां भी राजस्थानी लोककला को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ काम कर रही हैं. वह अपनी बेटियों और पौत्रियों में अपना भविष्य देखती हैं. उनका सपना पुष्कर में डांस स्कूल खोलने का था, जो अब बनकर तैयार हो चुका है. जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा. इस स्कूल के जरिए नई पीढ़ी को राजस्थानी लोकनृत्य और कालबेलिया संस्कृति की बारीकियां सिखाई जाएंगी. उन्होंने कहा कि नृत्य उनके लिए सिर्फ कला नहीं, बल्कि जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार है. पुष्कर ने उन्हें जो सम्मान और पहचान दी है, उसे वह कभी नहीं भूल सकतीं. उनकी कोशिश है कि आने वाली पीढ़ियां भी इस लोककला को सीखें और दुनिया भर में की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाएं. गुलाबो की प्रस्तुति ने पुष्कर मेले की सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Ajmer,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 08:45 ISTऔर पढ़ें

