राष्ट्रवाणी: सबरीमाला यात्रा से पहले क्यों रखा जाता है 41 दिन का कठोर व्रत? जानें सभी नियमसबरीमाला यात्रा से पहले क्यों रखा जाता है 41 दिन का कठोर व्रत? भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए अनिवार्य हैं ये सख्त नियम!Written by:Last Updated:November 22, 2026, 07:31 ISTSabarimala Yatra 41 Days Vrat: प्रसिद्ध सबरीमाला यात्रा शुरू होने से पहले भगवान अयप्पा के भक्तों को 41 दिनों का कठोर व्रत रखना होता है. यह अनुष्ठानिक व्रत यात्रा का एक अनिवार्य हिस्सा है, जिसके तहत भक्तों को कई कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है. इन सख्त नियमों के पीछे क्या धार्मिक और आध्यात्मिक कारण हैं, आइए जानते हैं कि सबरीमाला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह 41 दिनों की साधना क्यों इतनी महत्वपूर्ण मानी जाती है.Sabarimala Yatra 41 Days Vrat: केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन करना भक्तों के लिए बेहद खास आध्यात्मिक अनुभव माना जाता है. सबरीमाला श्री धर्म संस्था मंदिर का वार्षिक महोत्सव आरंभ हो गया है और इसी महोत्सव के साथ ही भक्तों के लिए 41 दिनों का कठिन व्रत का अनुष्ठान भी शुरू हो गया है. यहां दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को आमतौर पर 41 दिनों तक कठिन व्रत और नियमों का पालन करना होता है. इस अवधि को ‘मंडलम व्रतम’ कहा जाता है. मान्यता है कि 41 दिनों का यह अनुशासन भक्त को तन, मन और विचारों से शुद्ध करके भगवान अयप्पा की यात्रा के लिए तैयार करता है. क्यों रखा जाता है 41 दिन का व्रत?
भगवान अयप्पा को ब्रह्मचर्य, संयम और तपस्या का प्रतीक माना जाता है. सबरीमाला की तीर्थयात्रा केवल मंदिर पहुंचकर दर्शन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे आत्मसंयम और भक्ति की साधना भी माना जाता है. 41 दिनों तक सात्विक जीवन जीने, इच्छाओं पर नियंत्रण रखने और भगवान का स्मरण करने से भक्त आध्यात्मिक रूप से यात्रा के योग्य बनने का प्रयास करता है. यह परंपरा मंडलम काल से जुड़ी है, जिसकी अवधि लगभग 41 दिनों की मानी जाती है. 41 दिन तक करने होते हैं ये काम व्रत शुरू करने वाले भक्त वृश्चिकम मास के पहले दिन मंदिर या घर में गुरुस्वामी के हाथों से तुलसी या रुद्राक्ष की माला धारण करते हैं. माला धारण करने के साथ ही भक्त रंग बिरंगे कपड़ों का त्याग करते हैं और केवल काले, गहरे नीले या भगवान रंग की धोती पहनते हैं. काले या नीले रंग को सांसारिक मोह-माया और अहंकार के त्याग का प्रतीक माना जाता है. हर दिन सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद ठंडे पानी से स्नान करना, मस्तक पर चंदन या भस्म लगाकर स्वामिये शरणम अय्पाप मंत्र का जप करना अनिवार्य है. भक्त 41 दिन तक पलंग या गद्दे पर ना सोकर जमीन पर चटाई बिछाकर सोते हैं और पैरों में चप्पल या जूते नहीं पहनते. साथ ही ना तो बाल और ना ही नाखून कटवाते हैं. व्रत के प्रमुख नियम ब्रह्मचर्य का पालन: व्रत के दौरान शारीरिक और मानसिक संयम पर जोर दिया जाता है. सात्विक भोजन: 41 दिन तक मांसाहार, शराब और नशीले पदार्थों से दूर रहकर सादा भोजन किया जाता है. नियमित पूजा: प्रतिदिन भगवान अयप्पा का स्मरण, प्रार्थना और भजन करने की परंपरा है. सादगी भरा जीवन: क्रोध, अहंकार, झूठ और अपशब्दों से बचने का प्रयास किया जाता है. सेवा और समानता: जरूरतमंदों की मदद करना और सभी के प्रति सम्मान का भाव रखना व्रत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. परंपरागत पहनावा: कई भक्त व्रत के दौरान काले या गहरे रंग के वस्त्र पहनते हैं. Advertisementकौन लोग रखते हैं यह व्रत?
सबरीमाला जाने वाले श्रद्धालु, जिन्हें अयप्पा स्वामी के भक्त या ‘अयप्पा’ कहा जाता है, यह व्रत रखते हैं. परंपरागत रूप से पुरुष श्रद्धालु काले, नीले या गहरे रंग के कपड़े पहनते हैं और गुरु स्वामी के मार्गदर्शन में व्रत शुरू करते हैं. कुछ समुदायों और परंपराओं में महिलाओं के लिए भी अलग-अलग नियम और मान्यताएं रही हैं. मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से जुड़े नियमों पर समय-समय पर कानूनी और सामाजिक बहस भी हुई है. तभी होते हैं अयप्पा के दर्शन 41 दिनों का व्रत पूरा होने के बाद श्रद्धालु इरुमुड़ी केट्टु लेकर सबरीमाला की यात्रा करते हैं और भगवान अयप्पा के दर्शन करते हैं. इस तरह यह व्रत केवल धार्मिक नियमों का पालन नहीं, बल्कि अनुशासन, त्याग, भक्ति और आत्मशुद्धि का प्रतीक माना जाता है.About the AuthorChief Sub Editorपराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :OtherFirst Published :November 22, 2026, 07:31 ISTऔर पढ़ें

