राष्ट्रवाणी: लक्ष्मी नारायण का 25 लाख के नोटों से हुआ अद्भुत श्रृंगार, उमड़े श्रद्धालु500 रुपए नोटों की गड्डियां.. लक्ष्मी नारायण का 25 लाख के नोटों से हुआ अद्भुत श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालुReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 07:35 ISTसागर के भीतर बाजार स्थित शीतला माता मंदिर में देवउठनी ग्यारस पर भगवान लक्ष्मी-नारायण का लगभग 25 लाख रुपए के नोटों और सिक्कों से आकर्षक श्रृंगार किया गया. दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. भगवान का श्रृंगार नोट और सिक्कों से किया गया बीच-बीच में नोट से ही फूल बनाए गए थे. सागर में देवउठनी ग्यारस पर भीतर बाजार स्थित शीतला माता मंदिर में भगवान लक्ष्मी-नारायण का करीब 25 लाख रुपए के नोटों और सिक्कों से आकर्षक श्रृंगार किया गया. इसमें दीनार से लेकर पाई तक की दुर्लभ मुद्रा के साथ एक रुपए से लेकर 500 रुपए तक के नोटों की गड्डियों का उपयोग किया गया. 5 साल बाद इस मंदिर में मुद्राओं से श्रृंगार किया गया है इसके पहले 2021 में भी 21 लाख नोटों से ऐसा ही श्रृंगार किया गया था. राजेश साहू ने बताया कि मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में जहां महालक्ष्मी मंदिर है वहां पर हमने देखा कि भारतीय मुद्राओं से बड़े स्तर पर मंदिरों में सजावट की जाती है और हम वहां जाना चाहते लेकिन पहुंच नहीं पा रहे थे तब हमने सोचा कि मेरे जैसे और भी लोग होंगे जो जाना तो चाहते होंगे. इस तरह की मंदिर की दर्शन करना चाहते होंगे. इसलिए अधिक से अधिक लोग सागर में भी इस तरह की झांकी का दर्शन कर सके, भगवान का आशीर्वाद ले सके इसलिए इस तरह भारतीय मुद्राओं से लक्ष्मी नारायण भगवान की झांकी सजाई थी जिसमें पूरे मंदिर में नोट के गुलदस्ते लगाए गए. नोट की लड़ियां बनाई गई, दीवारों पर नोट लगाए गए. भगवान का श्रृंगार नोट और सिक्कों से किया गया बीच-बीच में नोट से ही फूल बनाए गए थे. 25 लाख के नोट और सिक्कों से सजावट ऐसे में वार्ड वासियों के सहयोग से थोड़ी-थोड़ी सी राशि एकत्रित की जो राशि पूजा में लोग रखते हैं. वहीं राशि मंदिर में लेकर आए थे और जिसमें लगभग हर घर का पैसा शामिल था. स्थानीय व्यापारियों के द्वारा भी राशि दी गई थी जिसमें 10, 20, 50, 100, 500 के नोट शामिल थे. यहां तक की सिक्के भी इसमें रखे गए थे लोगों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार 1000, 5000, 10000, रुपए दिए थे. यहां पर भगवान लक्ष्मी नारायण और पुरी मंदिर की सजावट में लगभग 25 लाख के नोट और सिक्के शामिल थे. शहर के भीतर बाजार स्थित डेढ़ सौ साल पुराने शीतला माता मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की यह झांकी सजाई गई थी. जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे और नोटों से मंदिर की सजावट हुई यह भी आकर्षण का केंद्र रहा. राजेश साहू ने आगे बताया कि जिन लोगों ने इस अद्भुत श्रृंगार के लिए राशि दी थी और जब राशि वापस की गई तो ₹11 अतिरिक्त प्रसाद के रूप में वापस किए गए हैं. About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sagar,Madhya PradeshFirst Published :November 22, 2026, 07:35 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

