राष्ट्रवाणी: 160 इंच लंबी मूंछें, 28 से ज्यादा पुरस्कार, पुष्कर मेले में मोहन सिंह का जलवा Pushkar Mela: 13 साल की उम्र में जागा शौक, 160 इंच लंबी है मूंछें, 28 से ज्यादा पुरस्कार जीत चुके हैं मोहन सिंहReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 07:35 ISTMohan Singh Unique Moustache: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में अजमेर के मोहन सिंह अपनी 160 इंच से ज्यादा लंबी मूंछों के कारण आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. पिछले 30 सालों से राजस्थानी मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों में हिस्सा ले रहे मोहन सिंह अब तक मूंछ प्रतियोगिताओं में 28 से अधिक पुरस्कार जीत चुके हैं. वह वर्ष 2009 से लगातार पुष्कर मेले में आ रहे हैं. इस बार उन्होंने अपनी मूंछों से एक गेट पर ब्रह्मा लिखकर लोगों को हैरान कर दिया. रेलवे में अकाउंटेंट ऑफिस में कार्यरत मोहन सिंह को बचपन में एक मेले से मूंछें बढ़ाने का शौक लगा था. उनका मानना है कि ऐसे आयोजन राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में अजमेर के मोहन सिंह अपनी 160 इंच से ज्यादा लंबी मूंछों के कारण आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.अजमेर. अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में इन दिनों राजस्थान की कला, संस्कृति और लोक परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिल रही है. देसी-विदेशी पर्यटकों के सामने राजस्थान की आन-बान और शान को दर्शाने के लिए कई कलाकार और लोक संस्कृति के साधक अपनी खास पहचान के साथ पहुंच रहे हैं. ऐसे ही एक शख्स हैं अजमेर के मोहन सिंह, जिनकी पहचान उनकी लंबी और शानदार मूंछों से है. मोहन सिंह पिछले 30 सालों से राजस्थानी मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों में हिस्सा लेकर प्रदेश की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. वह अब तक मूंछ प्रतियोगिताओं में 28 से ज्यादा पुरस्कार जीत चुके हैं. उनकी दोनों मूंछों की कुल लंबाई 160 इंच से भी अधिक है. इस बार उन्होंने अपनी मूंछों के जरिए एक गेट पर ‘ब्रह्मा’ लिखकर भी लोगों का ध्यान खींचा है. के मोहन सिंह के लिए मूंछें केवल चेहरे की पहचान नहीं, बल्कि राजस्थान की आन-बान और शान का प्रतीक हैं. रेलवे के अकाउंटेंट ऑफिस में कार्यरत मोहन सिंह पिछले करीब 30 सालों से अलग-अलग मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह वर्ष 2009 से लगातार पुष्कर मेले में आ रहे हैं. यहां भी वह कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पुरस्कार जीत चुके हैं. मोहन सिंह बताते हैं कि उन्हें राजस्थानी मेलों में शामिल होना बेहद पसंद है और वह इन आयोजनों को अपनी संस्कृति से जुड़ने का माध्यम मानते हैं. 160 इंच लंबी है मोहन सिंह की मूछें Advertisementमोहन सिंह की मूंछों की खासियत उनकी लंबाई है. उनका दावा है कि उनकी एक तरफ की मूंछ 80 इंच से अधिक लंबी है, जबकि दोनों तरफ की मूंछों को मिलाकर यह लंबाई 160 इंच से ज्यादा हो जाती है. इस बार मेले में उन्होंने अपनी मूंछों से एक गेट पर ब्रह्मा लिखकर अपनी कला का प्रदर्शन किया. मूंछ प्रतियोगिताओं में अब तक 28 से अधिक पुरस्कार जीत चुके मोहन सिंह को अलग-अलग आयोजनों में विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता है. वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रावण का किरदार भी निभाते हैं और स्थानीय स्तर पर भी उनकी काफी पहचान है. मोहन सिंह को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का ऐसे जगा शौक मोहन सिंह ने बताया कि मूंछें बढ़ाने और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का शौक उन्हें बचपन में लगा. जब वह 13-14 साल के थे, तब एक भीलों के मेले में गए थे. वहां उन्होंने राजस्थानी संस्कृति से जुड़ी कई प्रतियोगिताएं देखीं. खासकर अलग-अलग प्रतिभागियों की लंबी और आकर्षक मूंछों ने उन्हें काफी प्रभावित किया. उसी मेले से उनके मन में भी अपनी मूंछें बढ़ाने और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की इच्छा जागी. धीरे-धीरे यह शौक उनकी पहचान बन गया और आज वह तीन दशक से इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. रेलवे में कार्यरत हैं मोहन सिंह मोहन सिंह बताते हैं कि वह वर्ष 2028 में रेलवे की नौकरी से सेवानिवृत्त हो जाएंगे, लेकिन राजस्थानी कला और संस्कृति से उनका जुड़ाव आगे भी जारी रहेगा. उनका मानना है कि पुष्कर जैसे मेले केवल मनोरंजन के आयोजन नहीं हैं, बल्कि भारतीय और राजस्थानी लोक परंपराओं को जीवित रखने का बड़ा माध्यम हैं. ऐसे आयोजनों में कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का अवसर मिलता है. उनकी कोशिश है कि की आन-बान और शान कही जाने वाली मूंछों की परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती रहे.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Ajmer,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 07:35 ISTऔर पढ़ें

