राष्ट्रवाणी: 24 नवंबर को है देव दिवाली, विवाह और संतान सुख के लिए महंत ने बताए उपायविवाह में हो रही है देरी या संतान सुख की है चाहत? कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपायReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 07:26 ISTकार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन विवाह में देरी हो रही है तो गौ माता को गुड़ की मीठी रोटी खिलाएं. वहीं संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपति बछड़े वाली गाय की सेवा करें. गंगा स्नान, सूर्य को अर्घ्य और जरूरतमंदों की मदद करने का भी विशेष महत्व है. जानिए महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य से इस दिन के खास उपाय. फरीदाबाद: अगर विवाह में देरी हो रही है या संतान प्राप्ति की इच्छा लंबे समय से अधूरी है, तो कार्तिक पूर्णिमा का दिन आपके लिए खास हो सकता है. इस दिन गौ माता की सेवा करने, उन्हें गुड़ से बनी मीठी रोटी खिलाने और जरूरतमंदों की मदद करने का विशेष महत्व बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से विवाह और संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद मिल सकता है. 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा की पावन तिथि Local18 से बातचीत में फरीदाबाद के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि इस बार कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026, मंगलवार को पड़ रही है. इस दिन भगवान देवाधिदेव महादेव ने त्रिपुरासुर का वध किया था. इसी कारण भगवान शिव का एक नाम त्रिपुरारी भी पड़ा. मान्यता है कि त्रिपुरासुर के तीन नगर थे, जो सोने, चांदी और लोहे से बने थे. भगवान शिव ने इन तीनों नगरों का नाश किया था. इसके बाद प्रसन्न होकर देवताओं ने दीपावली मनाई, जिसे देव दिवाली कहा जाता है. इस दिन देवता मनाते हैं अपनी विशेष दिवाली Advertisementमहंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि हम लोग अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी का पूजन करके दीपावली मनाते हैं, जबकि कार्तिक पूर्णिमा पर देवता देव दिवाली मनाते हैं. इस दिन कार्तिक मास के व्रत का समापन भी होता है. इसके अलावा गुरु नानक देव जी का जन्मदिन और भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से जुड़ा उत्सव भी मनाया जाता है. विवाह की मनोकामना के लिए गौ माता को खिलाएं रोटी महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है, उन्हें पूर्णिमा के दिन आटे में गुड़ मिलाकर मीठी रोटी बनानी चाहिए. इसमें थोड़ी चने की दाल मिलाकर ऊपर से गुड़ रख सकते हैं. इसके बाद इस रोटी को गौ माता को खिलाएं. गौ माता में सभी देवी-देवताओं का निवास माना गया है. ऐसे में उनकी सेवा करते हुए अपने विवाह की मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करनी चाहिए. संतान प्राप्ति के लिए बछड़े वाली गाय की करें सेवा महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि जिन दंपतियों को संतान प्राप्ति की इच्छा है, वे पूर्णिमा के दिन बछड़े वाली गाय को गुड़ की मीठी रोटी खिलाएं. गाय के साथ उसके बछड़े को भी रोटी खिलाने की बात कही गई है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से संतान प्राप्ति और विशेष रूप से पुत्र प्राप्ति का आशीर्वाद मिल सकता है. गंगा स्नान और सूर्य को अर्घ्य देना भी शुभ महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना चाहिए. स्नान के बाद अपनी मनोकामना का संकल्प लेकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. इसके साथ ही गंगा मैया से विवाह, संतान या धन संबंधी इच्छा पूरी होने की प्रार्थना करनी चाहिए. जरूरतमंद लोगों की सेवा और गौ माता की देखभाल भी करनी चाहिए. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से किए गए इन कार्यों से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…Location :Faridabad,Faridabad,HaryanaFirst Published :November 22, 2026, 07:26 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

